नई दिल्ली | केंद्रीय बजट 2026 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. बता दें कि इस बार का आम बजट 1 फरवरी रविवार को प्रस्तुत होने जा रहा है. इसकी घोषणा लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने की. इसमें खास बात यह रहेगी कि यह रविवार को पेश होगा जो अपने आप में एक ऐतिहासिक क्षण है.
बजट को लेकर बढ़ी उत्सुकता
आमतौर पर संसद की कार्यवाही सप्ताह के अंत में नहीं होती है, लेकिन इस साल संसद ने रविवार को भी सत्र रखने का निर्णय लिया है इसीलिए अबकी बार वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत किए जाने बजट को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है.
वित्त मंत्री के लिए यह बजट व्यक्तिगत तौर पर एक बड़ी उपलब्धि होगा, क्योंकि यह उनका 9वां बजट होगा और इसी के साथ वह पूर्ण वित्त मंत्री मोरारजी देसाई की ओर से स्थापित सर्वाधिक बजट पेश करने रिकॉर्ड के करीब पहुंचे जाएंगी. दरअसल, पूर्व वित्त मंत्री मोरारजी देसाई ने अपने कार्यकाल में कुल 10 बजट पेश किए थे. वित्त मंत्री इससे एक कदम दूर है. यह बजट भारतीय इतिहास का 80वां केंद्रीय बजट होगा.
बजट का पूरा शेड्यूल
संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होकर 2 अप्रैल, 2026 तक चलेगा और यह मुख्यतः दो चरणों में होगा. सत्र का पहला चरण 28 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा जिसके बाद अवकाश होगा. दूसरे चरण की शुरुआत 9 मार्च को होगी और 2 अप्रैल को समाप्त होगा.
