चंडीगढ़ में फिर बढ़ाया गया शीतकालीन अवकाश, अब इस तारीख तक बंद रहेंगे स्कूल

चंडीगढ़ | हरियाणा और पंजाब की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है. बता दें कि पूरे उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने एक बार फिर से स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी है. पहले 15 जनवरी को स्कूल खुलने थे लेकिन सर्द मौसम को देखते हुए अब एक बार फिर से स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है.

Holiday 1

चंडीगढ़ में बढ़ी स्कूलों की छुट्टियां

प्रशासन द्वारा जारी आदेशानुसार यहां के सभी सरकारी, गवर्नमेंट ऐडेड व मान्यता प्राप्त स्कूल अब 17 जनवरी तक बंद रहेंगे. लगातार बढ़ रही ठंड और तापमान में गिरावट को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि ठंड का सितम बढ़ता ही जा रहा है और 15 जनवरी तक कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है.

यह भी पढ़े -  HSSC के पूर्व चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी की नई तैनाती, CM Office में मिली अहम जिम्मेदारी

मौसम विभाग की एडवाइजरी

चंडीगढ़ मौसम विभाग का कहना है कि इस समय बारिश नहीं होने के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है. अगले 3 दिन तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आएगा. 15 जनवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना बनी हुई है जिससे मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा. इस दौरान पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ- साथ पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में बारिश के आसार बन सकते हैं.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.