IPS शत्रुजीत कपूर को मिली नई जिम्मेदारी, राकेश अग्रवाल बने NIA के डीजीपी

नई दिल्ली | वरिष्ठ IPS अधिकारी वाई पूरण कुमार आत्महत्या मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद विवादों में फंसने वाले हरियाणा कैडर के 1990 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी शत्रुजीत कपूर को केंद्र में नियुक्त किया गया है. उन्हें भारत- तिब्बत पुलिस सीमा (ITBP) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है.

IPS Shatrughan Kapoor

यह नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी. 31 अक्तूबर 2026 यानि उनकी रिटायरमेंट की डेट तक अथवा अगले आदेश तक जो भी पहले हो मान्य रहेगी. यह नियुक्ति प्रवीण कुमार IPS (पश्चिम बंगाल कैडर 1993) के स्थान पर की गई है.

IPS को मिली जिम्मेदारी

वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रवीण कुमार को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है. वरिष्ठ IPS अधिकारी राकेश अग्रवाल को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है. हिमाचल प्रदेश कैडर के 1994 बैच के IPS अधिकारी राकेश अग्रवाल को 31 अगस्त 2028 तक के लिए NIA के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर नया नियम, अचानक लेन बदलते ही कटेगा चालान

मिली मंजूरी

राकेश अग्रवाल NIA के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं. कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उनकी नियुक्ति को NIA के महानिदेशक के रूप में 31 अगस्त 2028 तक के कार्यकाल के लिए मंजूरी दे दी है जो उनकी रिटायरमेंट की डेट भी हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.