बर्फीली हवाओं से कांपा पूरा हरियाणा, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश की बनी संभावना

चंडीगढ़ | पूरे हरियाणा में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का कहर लगातार जारी है. उत्तरी बर्फीली हवाओं के कारण दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है. सुबह के समय अधिक घने कोहरे से दृश्यता शून्य के करीब पहुंच गई है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है. कोहरे और शीतलहर के चलते कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है. बढ़ती ठंड और कोहरे को देखते हुए स्कूलों में भी छुट्टियां बढ़ाई गई.

COLD SARDI

हरियाणा का तापमान

राज्य में सबसे ज्यादा ठंड की चपेट में हिसार जिला देखने को मिला है. यहां का रात का तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से काफी नीचे पहुंच गया है. अधिकतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा है जो सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा है. हिसार सहित कई जिलों में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है.

दिखेंगे ठंड के तेवर

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड के तीखे तेवर देखने को मिल सकते है. आज फिर से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है जिससे 16 से 18 जनवरी तक कहीं – कहीं बादल छाए रहने की संभावना है. 19 जनवरी को फिर से दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिससे हल्की बादलवाई और कही- कही बारिश की संभावना है.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

इससे तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होने की संभावना है. 22 से 28 जनवरी के बीच हरियाणा में मध्यम बारिश की संभावना है. कुल मिलाकर महीने के अंत तक ठंड का असर देखने को मिलेगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.