चंडीगढ़ | हरियाणा की नायब सैनी सरकार राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर ठोस कदम उठा रही है. इसी कड़ी में राज्य सरकार ने 7 शहरों की करीब 23 अवैध कॉलोनियों को नियमित करने का फैसला लिया है. इस फैसले से इन कॉलोनियों के लोगों को पानी, सड़क और सीवरेज की उचित व्यवस्था मिल सकेगी.

हरियाणा की यह कॉलोनियां शामिल
इसमें अंबाला, करनाल, पलवल, झज्जर सहित विभिन्न कॉलोनियों को शामिल किया है. दरअसल, इसमें अंबाला शहर की महाराणा प्रताप कॉलोनी और सोनिया कॉलोनी शामिल है. करनाल नगर परिषद की गुरु नानक कॉलोनी, हेरिटेज लॉन के पास, किसान पब्लिक स्कूल कॉलोनी, बलजीत एन्क्लेव, निर्मल विहार कॉलोनी व RK पुरम एक्सटेंशन शामिल है.
पलवल की आईडी नंबर- 295 और इज्जर की लालचंद प्रिया बेरी गेट एवं कंवर कॉलोनी को अनियमित कॉलोनियों से नियमित किया गया है. इससे इन कॉलोनियों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होगी.
नारनौल की यह कॉलोनियों शामिल
अंबाला, झज्जर और पलवल के अतिरिक्त नारनौल जिले की कॉलोनियों को नियमित करने का निर्णय लिया गया है. इसमें नारनौल की दिवान कॉलोनी, नीलकंठ कॉलोनी, RK पुरम कॉलोनी, गणेश कॉलोनी, रामनगर कॉलोनी, हीरानगर कॉलोनी, NBCC कॉलोनी, सरस्वती कॉलोनी, इंप्लाई कॉलोनी एक्सटेंशन, रामकरण दास कॉलोनी और रघुनाथ कॉलोनी को शामिल किया गया है.