दिल्ली से ट्रैफिक जाम खत्म करेगी लेफ्ट- राइट पार्किंग योजना, इस मार्केट से शुरू हुआ नया प्रयोग

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक संचालन को और ज्यादा सुगम बनाने के लिए एक और नई पहल की शुरुआत की गई है. राजधानी के बाजारों की संकरी सड़कों पर रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक अनोखा प्रयोग शुरू कर दिया है.

Parking Car Gadi

दिल्ली में लेफ्ट- राइट पार्किंग योजना हुई शुरू

ट्रैफिक पुलिस ने दक्षिणी दिल्ली के कालकाजी स्थित कृष्णा मार्केट में राइट- लेफ्ट पार्किंग योजना शुरू की है जिसके तहत अब रोज सड़क की दोनों साइड गाडियां खड़ी नहीं की जा सकेगी. इसके बजाय एक दिन सड़क के एक तरफ (जैसे बाई साइड) पार्किंग होगी और अगले दिन दूसरी तरफ (जैसे दाई साइड) पार्किंग होगी. इस प्रयोग का उद्देश्य उन जगहों पर अफरातफरी को खत्म करना हैं, जिसकी वजह से बाजारों की मुख्य सड़कें अक्सर बंद हो जाती है.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एडिशनल कमिश्नर दिनेश गुप्ता ने बताया कि फिलहाल सड़क के दोनों ओर गाडियां पार्क करने से आवागमन में खासी परेशानी झेलनी पड़ती है. यदि गाडियां एक तरफ खड़ी होगी तो सड़क पर काफी जगह बच जाएगी और दोनों तरफ का ट्रैफिक आसानी से निकल जाएगा.

निश्चित शेड्यूल होगा तैयार

दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि एक बार यह योजना पूरी तरह से फाइनल होने के बाद वे पार्किंग की पाबंदियों का एक निश्चित शेड्यूल तैयार करेंगे. इसके साथ ही, बाजारों में आवाजाही करने वालों के लिए साइन बोर्ड और सड़कों पर निशान भी लगाए जाएंगे. इसके अलावा, ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी और उनके साथ एक हजार से ज्यादा DTC के कर्मचारियों की इन बाजारों में तैनाती की जाएगी ताकि यह पक्का किया जा सकें कि वाहन चालक नियमों का पालन कर रहे हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

उन्होंने बताया कि इस योजना को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए गाड़ियों को अब सड़क के समानांतर नहीं बल्कि तिरछा खड़ा किया जाएगा, जिससे अधिक जगह बचेगी. साथ ही, ऑटो व ई-रिक्शा पर भी ट्रैफिक पुलिस द्वारा कड़ी निगरानी रखी जाएगी. इसके साथ ही, गलत पार्किंग के लिए भारी जुर्माना लगाया जाएगा ताकि लोग इसे गंभीरता से ले ताकि योजना को सफल बनाया जा सके.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.