हरियाणा में सरकारी स्कूलों की खूबसूरती में लगेंगे चार- चांद, शिक्षा विभाग ने जारी की 20 करोड़ रुपए की धनराशि

चंडीगढ़ | हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. प्रदेश सरकार ने नए साल के शुभ अवसर पर राज्य के सरकारी स्कूलों की मरम्मत और रख- रखाव की दिशा में ठोस कदम उठाया है. बता दें कि प्राथमिक शिक्षा विभाग के महानिदेशक की ओर से प्रदेश के सरकारी स्कूलों के लिए लगभग 20 करोड़ का बजट जारी किया है, जिससे भवनों का रंग- रोगन और साफ- सफाई का कार्य किया जाएगा. इसके लिए राज्य के लगभग 1019 स्कूलों को शामिल किया गया है.

school 3

हरियाणा में सबसे अधिक स्कूल नूंह

राज्य के जिन 1019 स्कूलों की कायाकल्प होने जा रही है उनमें सबसे अधिक स्कूल नूंह जिले के स्कूल शामिल है, जिनकी संख्या 340 है. वहीं, सबसे कम स्कूल महेन्द्रगढ़ जिले में मात्र एक है. इसके अलावा, कुरुक्षेत्र के 11 और करनाल के 58 प्राथमिक स्कूल शामिल है. अंबाला के 8, फरीदाबाद के 72, गुरुग्राम के 92, पलवल के 76 और पानीपत के 64 स्कूलों को इस सूची में शामिल किया गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

सालो से नहीं हुआ मरम्मत कार्य

पूरे प्रदेश के सरकारी स्कूलों के भवनों की मरम्मत कार्य और अन्य जरूरतों को लेकर लगातार मांग उठाई जा रही थी क्योंकि कई सालों से भवनों पर रंग- रोगन का कार्य नहीं हुआ था जिससे स्कूलों की दीवारें बेहद खराब हालत में नजर आने लगी थी. ऐसे में अब विभाग द्वारा अलग- अलग विद्यालयों में इस कार्य के लिए बजट राशि जारी कर दी गई है. इस काम के पूरा होने पर स्कूलों की खूबसूरती में चार- चांद लगेंगे और एक नए लुक में नजर आएंगे. यह जानकारी प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र के माध्यम से दे दी गई है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.