खुशखबरी: वृंदावन- मथुरा के लिए यमुनानगर से सीधी बस सेवा शुरू, फटाफट देखें टाइमिंग व किराया

यमुनानगर | हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में स्थानीय लोगों की डिमांड पर एक और धार्मिक स्थल के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू की गई है. यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने यमुनानगर से वृंदावन और मथुरा के लिए सीधी बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

Haryana Roadways Bus Rewari

यमुनानगर से यह रहेगा शेड्यूल

यह बस रोजाना सुबह साढ़े 7 बजे यमुनानगर से रवाना होकर वाया दिल्ली, पलवल और कोसीकलां होते हुए शाम 4 बजे मथुरा- वृंदावन पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में अगले दिन सुबह साढ़े 9 बजे मथुरा-वृंदावन से रवाना होकर शाम 6 बजे के आसपास यमुनानगर पहुंचेगी. श्रद्धालु आराम से वृंदावन दर्शन कर इसी बस से वापस अपने घर लौट सकेंगे.

इस बस में यमुनानगर से वृंदावन और मथुरा के लिए प्रति व्यक्ति यात्री किराया 396 रुपए निर्धारित किया गया है. यमुनानगर रोडवेज डिपो के एक अधिकारी ने बताया कि यदि सवारियों का रिस्पांस बढ़िया रहता है तो इस रूट पर अतिरिक्त बस सेवा को हरी झंडी दिखा दी जाएगी. उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में इस बस सेवा के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

यह भी पढ़े -  Yamunanagar Court Jobs: चपरासी के 10 पदों पर निकली भर्ती, 17 जून से पहले करें अप्लाई

यात्रियों को मिलेगी राहत

बीजेपी विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि वृंदावन और मथुरा के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने का उद्देश्य यमुनानगर के श्रद्धालुओं को सीधी, सुरक्षित और किफायती सफर की सुविधा उपलब्ध कराना है. इससे न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि यात्रियों को बार- बार बस बदलने के झंझट से भी छुटकारा मिलेगा.

सीधी बस सेवा शुरू होने पर श्रद्धालु बेफिक्र होकर इस सफर का मजा ले सकते हैं. उन्होंने बताया कि यमुनानगर में सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी को और ज्यादा मजबूत करने के लिए 50 इलेक्ट्रिक बसों को रोडवेज बेड़े में शामिल किया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.