महेंद्रगढ़ | दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले से स्कूलों से जुड़ी एक जरूरी खबर सामने आई है. यहां 23 जनवरी यानि शुक्रवार को सर छोटूराम जयंती एवं बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की छुट्टी रहेगी. इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूल प्राचार्यो व स्कूल मुखियाओं को निर्देश जारी कर दिए हैं.
हरियाणा में स्कूली बच्चों की मौज
इन निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि उक्त तिथि पर किसी भी स्थिति में स्कूल में शैक्षणिक या गैर शैक्षणिक गतिविधियों के लिए बच्चों को स्कूल नहीं बुलाया जाएगा. यदि किसी स्कूल द्वारा इस आदेश का पालन नहीं किया गया तो संबंधित स्कूलों का मामला उच्च अधिकारियों के पास भेजा जाएगा, जिसके परिणामस्वरूप विभागीय एवं प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. ऐसी स्थिति में संबंधित स्कूल मुखिया स्वयं जिम्मेदार होंगे.
सभी क्लस्टर मुखिया को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्लस्टर के अन्तर्गत आने वाले सभी राजकीय व प्राइवेट स्कूलों में 23 जनवरी को राजपत्रित अवकाश सुनिश्चित करवाएं.
शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
इसके साथ ही कलेक्टर मुखिया को यह भी आदेश दिया गया है कि यदि किसी स्कूल द्वारा छुट्टी संबंधी आदेश का पालन नहीं किया जाता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भेज दें.
