हरियाणा की इस हवाई पट्टी पर बनेगा नया हैंगर, 14 करोड़ रुपए की बजट राशि को मंजूरी

महेंद्रगढ़ | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर ठोस उठा रही है. इसी कड़ी में सरकार द्वारा हरियाणा के जिले महेंद्रगढ़ में अटेली और नारनौल के बीच स्थित मिर्जापुर- बाछौद हवाई पट्टी पर नए हैंगर एवं एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) का भवन निर्माण कार्य को मंजूरी दे दी है. यह भवन लगभग 14 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया जाएगा.

Helicopter

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बताया कि महेन्द्रगढ़ जिले के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है. इस तरह की योजनाएं क्षेत्र के विकास को एक नई दिशा प्रदान करती है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में हवाई क्षेत्र को अहम बढ़ावा मिला है.

हरियाणा PWD के माध्यम से होगा काम

मंत्री ने बताया कि भवन निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग (PWD) के माध्यम से पूरा किया जाएगा और सभी प्रक्रियाओं को योजना बनाकर सही ढंग से कार्य को पूरा किया जाएगा. इसके अलावा, इस परियोजना के तहत ATC भवन निर्माण के लिए करीब 5 करोड़ और हैंगर निर्माण के लिए करीब 8 करोड़ की राशि को स्वीकृत किया गया है.

यह भी पढ़े -  रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 14 अक्टूबर को 5 ट्रेनों का बदला रूट; सफर से पहले देखें लिस्ट

रोजगार के मिलेंगे नए अवसर

मंत्री आरती राव ने संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए है कि काम में किसी प्रकार की गुणवत्ता की कमी ना आए और पूर्ण पारदर्शिता के साथ कार्य किया जाए. उन्होंने बताया कि सिविल एयरोड्रोम बनने से क्षेत्र की हवाई कनेक्टिविटी बढ़ेगी. इसके अलावा, भविष्य में औद्योगिक विकास, आपातकालीन सेवाएं और रोजगार के अवसर भी मिलेंगे.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.