निकाय चुनावों की तैयारियों में जुटी हरियाणा BJP, इन बड़े नेताओं को बनाया गया प्रभारी

चंडीगढ़ | हरियाणा में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अब नगर निकाय चुनावों में जीत हासिल करने के लिए अपनी तैयारियों को धरातल पर अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने 3 नगर निगमों और नगर परिषद् के लिए होने वाले चुनावों को लेकर प्रभारियों की घोषणा कर दी है.

Bhartiya Janta Party BJP

हरियाणा में चुनाव प्रभारी किए नियुक्त

प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के निर्देशानुसार जारी की लिस्ट में पंचकूला नगर निगम चुनाव के लिए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल और पूर्व शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर को चुनाव प्रभारी बनाया गया है. वहीं, अंबाला नगर निगम की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा और बीजेपी प्रदेश महामंत्री डॉ अर्चना गुप्ता को सौंपी गई है जबकि सोनीपत नगर निगम चुनाव की कमान विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार और हिसार जिला प्रभारी जवाहर सैनी को सौंपी गई है.

जमीनी स्तर पर चुनावी रणनीति

BJP ने नगर परिषद् और नगर पालिका चुनावों के लिए भी प्रभारियों की घोषणा कर दी है. रेवाड़ी नगर परिषद की जिम्मेदारी खेल मंत्री गौरव गौतम और प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया को दी गई है जबकि धारूहेड़ा नगर पालिका की जिम्मेदारी मंत्री राजेश नागर और जिला प्रभारी कमल यादव को सौंपी गई है.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

इसी तरह से सांपला नगर पालिका के लिए पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा और रोहतक के मेयर रामअवतार वाल्मीकि को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है. जबकि उकलाना नगर पालिका के लिए सामाजिक अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी और प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य को प्रभारी नियुक्त किया गया है. बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने इन नियुक्तियों के जरिए नगर निकाय चुनावों में संगठन को मज़बूत करने और चुनावी रणनीति को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू करने का संदेश दिया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.