खुशखबरी: हरियाणा में आएगी नौकरियों की बहार, इस जिले में IMT बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

अंबाला | हरियाणा में युवाओं के रोजगार से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने हरियाणा प्रदेश में 10 नई IMT बनाने की घोषणा की थी और बाद में बतौर वित्त मंत्री बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने फिर इस घोषणा को दोहराया था. इसी कड़ी में अब पहली IMT अंबाला में स्थापित करने को लेकर मुख्यमंत्री ने अंतिम मंजूरी प्रदान कर दी है.

Job Exam Student Collage

अंबाला में IMT के पहले चरण के लिए नग्गल व उसके आसपास की करीब 858 एकड़ भूमि को चिह्नित कर लिया गया है. इस प्रोजेक्ट के लिए भूमि उपलब्ध कराने वाले किसानों को प्रति एकड़ 1.55 करोड़ रुपए की राशि मिलेगी.

हरियाणा में आएगी नौकरियों की बहार

प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने पर IMT स्थापित करने की दिशा में काम शुरू किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने बजट में इसकी घोषणा की थी इसलिए वो खुद इस प्रोजेक्ट की निगरानी कर रहे हैं. प्रदेश सरकार की पूरा प्रयास है कि नए बजट से पहले इस प्रोजेक्ट की सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर ली जाए. उन्होंने बताया कि हाल ही में मुख्यमंत्री ने अंबाला के किसानों के साथ एक बैठक की थी जिसमें किसानों ने IMT के लिए अपनी जमीन देने पर सहमति जताई है.

मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

पिछले दिनों मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ऐलान करते हुए कहा था कि अंबाला में स्थापित होने वाली IMT पर जल्द ही रजिस्ट्री शुरू कर दी जाएगी. यहां IMT बनने से हजारों लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर पैदा होंगे. साथ ही, प्रदेश के औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा. बता दें कि प्रदेश सरकार ने सूबे में 10 नई IMT विकसित करने की घोषणा की हैं और इनमें से दो IMT अंबाला में ही बननी है. एक IMT नारायणगढ़ में भी प्रस्तावित है.

इन IMT के लिए राज्य सरकार को लगभग 35 हजार एकड़ जमीन की आवश्यकता होगी. सरकार प्रयासरत हैं कि इन जमीनों को लेकर कोई विवाद की स्थिति न बने, इसलिए प्रदेश सरकार के नुमाइंदे पहले किसानों से बातचीत कर रहे हैं और उसके बाद ही आगे के फैसले लिए जा रहे हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.