महेंद्रगढ़ के इन गांवों के लिए खुशखबरी, सवा 5 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का मिला तोहफा

महेंद्रगढ़ | हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के लिए नए साल पर बड़ी खुशखबरी सामने आई है. स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने जिले के विभिन्न गांवों को 5.16 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया है. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सीएम नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश की बीजेपी सरकार हर गांव और नागरिक के कल्याण को लेकर प्रतिबद्ध है. अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है.

Unauthorised Colonies

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने आश्वासन देते हुए कहा कि क्षेत्र की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा. उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में विकास कार्यों के माध्यम से बुनियादी सुविधाओं के ढांचे को मजबूत किया जा रहा हैं ताकि गांवों में रोजगार और सुविधाओं का विस्तार हो सकें. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं.

महेंद्रगढ़ को मिली सौगात

  • गांव पोता में फिरनी और स्कूल रोड का उद्घाटन.
  • गांव उच्चत और झाड़ली में शिवधाम में चारदीवारी और पानी की टंकी का उद्घाटन.
  • गांव नौताना में अमृत सरोवर का शिलान्यास
  • सयाना मोड़ से पालड़ी वाले रोड़ तक फिरनी का निर्माण कार्य शुरू और BC-A चौपाल का उद्घाटन.
  • गांव उच्चत में SC चौपाल में हॉल का शिलान्यास.
यह भी पढ़े -  Health Department Haryana Jobs: नारनौल में निकली भर्ती, जानें योग्यता व सैलेरी

उन्हाणी गांव में बहेगी विकास की गंगा

गांव उन्हाणी में शहीद पार्क, पानी की टंकी और बोर का उद्घाटन. इसी गांव में आंगनबाड़ी का पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण, देवीलाल पार्क का नवीनीकरण, श्मशान घाट का निर्माण और पानी की टंकी के कार्य शामिल हैं. उन्हाणी में वृद्धाश्रम का नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण, खेल की चारदीवारी और मंच का निर्माण, उन्हाणी अंडरपास से चेलावास की सीमा तक रास्ते का उद्घाटन भी होगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.