चंडीगढ़ | पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर पूरे हरियाणा पर देखने को मिल रहा है. दिन हो या रात ठिठुरन भरी होती है. धूप निकलती है लेकिन ठंडी हवाओं की चुभन से राहत नहीं मिल रही है. हरियाणा के कई जिलों में तापमान सामान्य से नीचे ही रहा है.
किसानों के लिए मौसम मिला- जुला सा रहा है. न तो ज्यादा बारिश हुई है और न ही ज्यादा तापमान बढ़ा है. मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है.
हरियाणा वेदर रिपोर्ट
अगर तापमान की बात करें तो हिसार शहर का तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम रहा. अंबाला में तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा और करनाल का तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. रोहतक में तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रहा और फरीदाबाद में तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. तापमान में हल्की बढ़ोतरी महसूस की गई है.
आगे जाने मौसम का मिजाज
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, हरियाणा में आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना है. आज एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके दौरान बारिश के बाद हवा की दिशाओं में परिवर्तन होगा. 28 जनवरी को फिर तापमान में गिरावट नजर आएगी. 29 और 30 जनवरी को ठंड और कोहरा का असर देखने को मिल सकता है.
31 जनवरी को आसमान में बादलवाई देखने को मिल सकती है. 1 फरवरी का दिन ठंडा और शीतल हवाओं से भरा होने की संभावना है. इस दिन हरियाणा के कई हिस्सों मे बारिश भी हो सकती है.
