हिसार | हरियाणा के हिसार जिले में स्थित महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट लगातार उड़ाने भर रहा है. इसी कड़ी में अब नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा दूसरे चरण की तैयारियां शुरू कर दी है. दूसरे चरण के अंतर्गत जल्द ही हिसार से सूरत व अहमदाबाद की हवाई सेवाओं की शुरुआत होगी. इसके लिए नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा विमानन कंपनी से बातचीत करेगा.
विमानन विभाग की मुख्य सचिव अमनीत पी. कुमार ने बताया है कि सूरत व अहमदाबाद की हवाई सेवाएं इस साल के मध्य तक शुरू कर दी जाएंगी. इसके लिए विमानन कंपनियों से बातचीत कर ली है.
हिसार से जम्मू के लिए सेवाएं शुरू
जम्मू के लिए भी हिसार से हवाई सेवा शुरू करने का प्रयास जारी है. इसके लिए विभाग ने पूरी तैयारियां है, लेकिन अभी तक एलायंस कंपनी को जम्मू के लिए कोई विमान नहीं मिल पाया है. उड्डयन विभाग ने जल्द ही कंपनी को विमान का इंतजाम करने की अपील की है. वर्तमान में हिसार से नई दिल्ली, अयोध्या, जयपुर और चंडीगढ़ के लिए हवाई सेवाएं चल रही है. इनमें से चंडीगढ़ के लिए यात्रियों का रिस्पांस कम मिला है.
कारोबारियों को मिलेंगी सुविधा
सूरत व अहमदाबाद की हवाई सेवाएं शुरू होने से काफी लाभ होगा. दरअसल बहुत से कारोबारी इन शहरों में कपड़े का कारोबार करते है और उनका सूरत से हरियाणा में आना- जाना लगा ही रहता है. पहले कुछ कारोबारियों से सरकार से इन शहरों के लिए हवाई सेवाओं को लेकर मांग की थी. जिसको लेकर सरकार जल्द ही हवाई सेवाओं के दूसरे चरण की तैयारियों में है.
