हरियाणा के राखीगढ़ी में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, बजट में सरकार ने की बड़ी घोषणा

हिसार | केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वित्त वर्ष 2026- 27 का वार्षिक बजट पेश किया. बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री राष्ट्रपति भवन पहुंची थी जहां राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें दही- चीनी खिलाई. इस बजट में उन्होंने देशभर के तमाम वर्गों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की. बजट पेश करते हुए उन्होंने कहा कि अगले वित्त वर्ष का यह बजट युवाशक्ति से प्रेरित है और तीन कर्तव्यों पर आधारित है.

rakhigadi

इस बजट में हरियाणा के हिसार जिले के ऐतिहासिक पुरातात्विक स्थल राखीगढ़ी के लिए बड़ी घोषणा की गई है. उन्होंने हरियाणा के राखीगढ़ी को देश के 15 ‘आइकॉनिक पुरातात्विक स्थलो’ की सूची में शामिल करने का फैसला लिया है.

हरियाणा में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

वित्त मंत्री ने कहा कि राखीगढ़ी मे पर्यटन केंद्र को बढ़ावा देने के लिए पाथ वे के साथ- साथ लोकल गाइड नियुक्त किया जाएगा. इसके साथ ही, ऐतिहासिक धरोहर को लोगों तक पहुंचाने के लिए कई सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे. केंद्र सरकार की इस आधुनिक दिशा में पहल राखीगढ़ी को विश्व की सबसे पुरानी और विशाल सिंधु सभ्यता के रूप में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र में पहचान दिलाएगी.

टीलों ने किया आकर्षित

केंद्र सरकार राखीगढ़ी को लेकर काफी गंभीर दिखाई दे रही है. इससे पहले केंद्रीय बजट 2025- 26 में राखीगढ़ी को विश्व धरोहर का दर्जा दिया गया था. राखीगढ़ी में ऊंचे- ऊंचे टीले है जिनका आकार मिश्र के पिरामिड जैसा है, जिन्होंने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) का ध्यान अपनी ओर खींचा. ASI ने जब राखीगढ़ी का सर्वे किया तब पहली खुदाई में मानव कंकाल मिला और दूसरी खुदाई में 60 मानव अवशेष मिले. तीसरी खुदाई में मकान की दीवार, ईंटें और तांबा मिला. राखीगढ़ी प्राचीन सभ्यता का सबसे बड़ा स्थल है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.