चंडीगढ़ | हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने केंद्रीय बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की हैं. मुख्यमंत्री ने इस बजट को जनहित और अंत्योदय की भावना को समर्पित बताया. उन्होंने कहा कि इस समावेशी बजट से हरियाणा में औद्योगिक, इन्फ्रास्ट्रक्चर, एमएसएमई, बायोफार्मा, स्वास्थ्य, ग्रामीण उद्योग, कृषि एवं खेल क्षेत्र के विकास को तेज गति मिलेगी.
मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में MSMEs क्षेत्र के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का प्रविधान हरियाणा जैसे औद्योगिक राज्य के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी. इससे फरीदाबाद, गुरुग्राम और पानीपत जैसे औद्योगिक केंद्रों में नई जान आएगी और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे.
केंद्रीय बजट में पूंजीगत व्यय बढ़ाने से मिलेगी विकास परियोजनाओं को रफ्तार#ViksitBharatBudget pic.twitter.com/T6wMRWffY9
— Haryana BJP (@BJP4Haryana) February 2, 2026
हरियाणा को मिला फायदा
- खेलों इंडिया मिशन पर जोर हमारे खिलाड़ियों को खेलने के लिए प्रोत्साहित करेगा.
- 15 पुरातात्विक स्थलों के विकास से हरियाणा की ऐतिहासिक धरोहरों जैसे राखीगढ़ी को विश्व स्तर पर पहचान मिलेगी.
- AI और क्वांटम मिशन में निवेश गुरुग्राम को ग्लोबल टेक -हब के रूप में मजबूती देगा. मैन्युफैक्चरिंग और MSME पर फोकस युवाओं के लिए रोजगार के अवसर लाएगा.
- कृषि क्षेत्र के लिए आवंटन बढ़ाकर और डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन पर जोर किसानों की आय को बढ़ाने में मदद करेगा.
- हरियाणा के लवणीय और जलभराव वाली भूमि के सुधार के लिए केंद्रीय सहायता का प्राविधान हमारे राज्य के किसानो के लिए फायदेमंद साबित होगा.
- गुरुग्राम और पंचकूला जैसे शहरों को IT और AI सेक्टर में खासतौर पर गति मिलेगी.
- दिल्ली में गोदाम, ट्रांसपोर्ट व्यवस्था और सप्लाई चैन मैनेजमेंट के विकास और बुनियादी ढांचे के लिए पूंजीगत व्यय में वृद्धि से हरियाणा में निवेश के नए द्वार खुलेगे.
- महिलाओं के कौशल को बढ़ावा देने और लखपति दीदी जैसी योजनाओं के विस्तार से हरियाणा की मातृशक्ति आर्थिक रूप से मजबूत होगी.
बजट से और मिलेगी ताकत
सीएम ने बताया कि केंद्रीय बजट में देश में बड़े टैक्सटाइल पार्क बनाने तथा 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने का प्रविधान है. पांच लाख से ज्यादा आबादी वाले टियर-2 और टियर-3 शहरों के विकास के लिए 11.4 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है. वन डिस्टिक्ट-वन प्रोडक्ट को भी बढ़ावा दिया गया है. हरियाणा में यह योजना पहले से चल रही है और अब इन योजनाओं को इस बजट से और ताकत मिलेगी.
