हरियाणा में घने कोहरे का येलो अलर्ट, जानें कब मिलेगी ठंड से राहत

चंडीगढ़ | हरियाणा में फिर से हाड़ कंपा देने वाली ठंड का दौर बढ़ गया है. सुबह के समय घनी धुंध के चलते दृश्यता लगभग 30 मीटर रह गई है. लोगों का घर से निकलना दुभर हो गया है. सोमवार को सूरज के दर्शन भी नहीं हो पाएं है. मौसम विभाग ने आज घनी कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है.

Sardi Cold Weather 1

हरियाणा मौसम में उतार- चढ़ाव

मौसम विभाग ने बताया कि पिछले दिनों हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है. इसी कारण मौसम में उतार – चढ़ाव दिखाई दे रहा है. कही- कही मौसम सामान्य है, तो कही नमी के चलते ठंड का ज्यादा असर देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही, तापमान में भी उतार- चढ़ाव दर्ज किया गया है.

6 फरवरी के बाद बदलेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार  1 फरवरी को हरियाणा के कई जिलों में हुई बारिश का असर दिख रहा है. आने वाले दिनों में कोहरा छंटने की उम्मीद है. 4 और 5 फरवरी को मौसम खुश्क रहेगा. 6 फरवरी को फिर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिससे तापमान में हल्की चहल- पहल देखने को मिल सकती है. 9 फरवरी को भी एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिससे हरियाणा में बारिश के साथ- साथ ओले गिरने की संभावना है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

इस सप्ताह के बाद ठंड होगी कम

मौसम विभाग का कहना है कि फरवरी के दूसरे सप्ताह में कम का असर कम हो सकता है जिससे दिन में तापमान में बढ़ोतरी होगी और आमजन को ठंड से राहत मिल सकती है. विभाग ने वाहन चालकों को घने कोहरे के कारण वाहन की स्पीड कम रखने की सलाह दी है. बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सलाह है कि बाहर जाने से पहले अपने शरीर को पूरी तरह ढक ले.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.