चंडीगढ़ | हरियाणा में विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. बता दें शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026- 27 में दाखिले की प्रक्रिया को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है, जिसके अनुसार 9वीं और 11वीं कक्षा में अप्रैल में दाखिले शुरू हो जाएंगे. अब विद्यार्थी परीक्षा के खत्म होते ही दाखिला ले सकते है. ऐसा इसीलिए किया गया है क्योंकि सरकारी स्कूलों में हर साल दाखिला उत्सव मनाया जाता है ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को दाखिले के लिए आकर्षित किया जा सके.
इस तारीख तक होंगे कक्षा 9वीं के दाखिले
शिक्षा विभाग द्वारा दाखिले को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है. जिसके अनुसार 9वीं कक्षा के दाखिले 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक होंगे. वही अगर निर्धारित तिथि तक दाखिला नहीं करवाते, तो 1 से 16 मई तक विद्यालय मुखिया की आज्ञा से दाखिला करा सकते है.इसके बाद 17 से 31 मई तक BEO की आज्ञा के आधार पर ही दाखिले होंगे. अभिभावकों और बच्चों को सलाह है कि वे निर्धारित समय तक दाखिला करा ले.
इस दिन से शुरू होंगे कक्षा 11वीं के दाखिले
शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा 11वीं कक्षा के दाखिले के लिए भी तारीख घोषित कर दी गई है. इसके अनुसार, 11वीं कक्षा के प्रोविजनल दाखिले 1 अप्रैल से प्रारंभ हो जाएंगे. सामान्य दाखिले बोर्ड परिणाम आने के 10 दिन के अंदर कराने होंगे. यदि ऐसा नहीं करते तो लेट फीस के साथ और विद्यालय मुखिया की आज्ञा से दाखिला होगा. अगर इससे लेट होते है तो जिला अधिकारी की अनुमति से लेट फीस के साथ दाखिला करा सकेंगे.
विभाग की तरफ से आगामी शैक्षणिक सत्र में दाखिले को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है. मुख्यालय की तरफ से कक्षा नौवीं व 11वीं में एडमिशन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है जिसके अनुरूप संबंधित कक्षाओं में दाखिले किए जाएंगे- अरविंद कुमार, उप जिला शिक्षा अधिकारी
