हरियाणा में श्रमिकों के लिए बड़ी खुशखबरी, न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी का मिलेगा तोहफा

चंडीगढ़ | हरियाणा में मजदूरों और कामगारों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि नायब सैनी सरकार ने मजदूरी की न्यूनतम दर को बढ़ाने का फैसला किया है. इसके लिए राज्य सरकार ने विशेष समिति का गठन कर लिया है, जिसमें संयुक्त श्रम आयुक्त और उप श्रम आयुक्त के साथ नियोक्ताओं और श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधित्वों को शामिल किया है. यह समिति राज्य में मौजूद मजदूरी दरों की समीक्षा करेगी.

CM Nayab Singh Saini

हरियाणा में 90 दिनों में देनी होगी रिपोर्ट

प्रदेश सरकार द्वारा गठित समिति को करीब 90 दिनों के अंदर अपनी रिपोर्ट सरकार को देनी होगी. इसके बाद, सरकार समिति की सिफारिशों के आधार पर ही मजदूरी दरों में बदलाव करेगी. रिपोर्ट आने के बाद राज्य के लाखों मजदूरों को इसका लाभ मिलेगा. श्रम विभाग के प्रधान राजीव रंजन द्वारा गठित समिति में संयुक्त श्रम आयुक्त परमजीत सिंह ढुल को अध्यक्ष के रूप में चुना गया है.

यह भी पढ़े -  आदमपुर में भजनलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सैनी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

मजदूरों को मिले उचित पारिश्रमिक

इस समिति में श्रम विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ संबंधित विशेषज्ञों को भी शामिल किया गया है जो महंगाई दर, जीवन यापन के खर्चें और श्रमिकों की वर्तमान आय जैसे मामलो पर अध्ययन करेगी. सरकार का मानना है कि न्यूनतम मजदूरी से श्रमिकों को ही नही बल्कि राज्य को भी लाभ मिलेगा क्योंकि इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी. सरकार का उद्देश्य श्रमिकों को मेहनत के बदले उन्हे उनकी उचित मजदूरी देना है. अब सभी की नजरे सरकार के फैसले पर टिकी है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.