खुशखबरी: 12 मार्च से हांसी- महम रेलवे लाइन पर दौड़ेगी पहली सुपरफास्ट ट्रेन, फटाफट देखें पूरा शेड्यूल

हांसी | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. रोहतक- महम- हांसी रेलवे ट्रैक के निर्माण के बाद जिस सुनहरे पल का इंतजार सालों से हो रहा था, आखिरकार वह शुभ घड़ी आ ही गई है. बड़ी खुशखबरी यह है कि भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने इस रेलवे लाइन पर पहली बार सुपरफास्ट ट्रेन संचालित करने का फैसला लिया है.

Train Railways

MP का सफर होगा सुहाना

इंदौर- नई दिल्ली के बीच आवागमन करने वाली सुपरफास्ट ट्रेन (20957/ 58) का अब हिसार स्टेशन तक विस्तार कर दिया गया है. आने वाली 12 मार्च को हिसार रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन को औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा. यह कदम न केवल हांसी और महम के रेल इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा बल्कि क्षेत्र का आर्थिक और सामाजिक विकास भी नई ऊंचाइयां छूने का काम करेगा.

ट्रेन नंबर 20957 इंदौर से 11 मार्च को रवाना होकर 12 मार्च की सुबह नई दिल्ली, सफदरजंग व शकूर बस्ती होते हुए रोहतक, महम और हांसी रेलवे ट्रैक से सफर करते हुए हिसार आगमन करेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 20958, 12 मार्च को हिसार से रवाना होकर इसी रूट से सफर करते हुए इंदौर पहुंचेगी. इस रूट पर ट्रेन संचालित होने से भिवानी का चक्कर खत्म होगा जिससे यात्रियों का समय और पैसा दोनों की बचत होगी.

यह भी पढ़े -  रोहतक में दुष्यंत चौटाला ने साधा निशाना, बोले- "SYL और यमुना जल पर जवाब दे हरियाणा सरकार"

इस रूट के शुरू होने पर अभी तक इसपर केवल पैसेंजर और डेमू ट्रेनें ही संचालित हो रही थी लेकिन अब पहली बार सुपरफास्ट ट्रेन के संचालन होने की आधिकारिक सूचना जारी होने पर इन इलाकों में खुशी का माहौल बना हुआ है.

ट्रेन बदलने का झंझट होगा खत्म

इस ट्रेन का सीधा जुड़ाव इंदौर, कोटा और मथुरा जैसे बड़े शहरों से होने का हरियाणा के कई क्षेत्रों को तगड़ा फायदा मिलेगा. हिसार, हांसी और महम से स्टूडेंट्स जो कोचिंग के लिए राजस्थान के कोटा या उच्च शिक्षा के लिए इंदौर जाते थे, उन्हें अब बार- बार ट्रेन बदलने के झंझट से छुटकारा मिलेगा. इन क्षेत्रों से दिल्ली के लिए भी एक और नई ट्रेन की सुविधा मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.