पलवल | हरियाणा सरकार परिवहन एवं सड़कों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है. इसी कड़ी में खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने पलवल और बड़ौली में लगभग 12 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया. इस खास अवसर पर उनके साथ भाजपा के जिला अध्यक्ष विपिन बैसला भी मौजूद रहे.
हरियाणा परिवहन सुविधा होगी मजबूत
राज्यमंत्री गौतम ने बताया कि PWD द्वारा जिले में लगभग 37 करोड़ रुपए की लागत से 42 सड़कों का निर्माण शुरू किया जाएगा. उन्होंने मुख्य रूप से बाड़का से भवाना गांव तक लगभग 1 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाली सड़क का जिकर किया. मंत्री ने कहा किइन विकास कार्यों की शुरुआत हुए मंत्री ने कहा कि यह निवेश ग्रामीण और शहरी इलाको को जोड़ने में मदद करेगा और परिवहन सुविधाओं को मजबूत करेगा.
गांवों के विकास में नही होगी कमी
राज्यमंत्री ने कहा कि इन सड़को के निर्माण से गांवों में आगमन बेहतर होगा और क्षेत्र के लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए सफर आसान होगा. मंत्री ने कहा कि पलवल के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में किसी तरह की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और विकास कार्यों पर खर्च की जा रही धनराशि का उपयोग पारदर्शी तरीके से किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार का प्राथमिक लक्ष्य क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देना है.
