हरियाणा- राजस्थान के बीच पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, इस शहर से चितौड़गढ़ के बीच चलेगी सीधी बस

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार पर्यटन और स्थानीय व्यापार को बढ़ाने के लिए लगातर प्रयास कर रही है. इसी कड़ी में हरियाणा रोडवेज के नारनौल डिपो की ओर से जल्द ही नारनौल से चित्तौड़गढ़ के बीच सीधी बस सेवा शुरू होने जा रही है. इस नई पहल से दोनो राज्य हरियाणा और राजस्थान के कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल आपस में जुड़ जाएंगे. इससे यात्रियों के साथ- साथ दोनो राज्य के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.

Haryana Roadways Bus 2

दोनो राज्यों से मिला परमिट

हरियाणा और राजस्थान दोनों राज्यों से परमिट मिल चुका है और अब केवल समय सारणी को लेकर राजस्थान विभाग से बातचीत चल रही है. वार्तालाप पूरी होने के बाद जल्दी सेवाएं शुरू कर दी जाएगी. अब तक यात्रियों को कई शहरों से होते हुए लंबी और असुविधाजनक यात्रा करनी पड़ती थी जिसकी वजह से उनका समय और पैसा ज्यादा खर्च होते थे. इस बस सेवा से यात्रियों का समय और पैसा बचेगा. स्थानीय व्यापार, होटल व्यवसाय और पर्यटन उद्योग को भी मजबूती मिलने की उम्मीदें है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

नया पर्यटन मार्ग

इस बस सेवा के शुरू होने से पर्यटक अब नारनौल, अलवर, जयपुर, अजमेर और चित्तौड़गढ़ जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों को बढ़ावा मिलेगा, क्योंकि यात्री बिना परेशानी के यहां पहुंच पाएंगे. नारनौल का जलमहल, चोर गुम्बद और अन्य स्थाप्तय धरोहरें जहां पर्यटकों को आकर्षित करती है. चितौड़गढ़ का भव्य किला, विजय स्तंभ और रानी पद्मिनी से जुड़ा हुआ इतिहास देश- विदेश के यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करते है. यह बस सेवा हरियाणा के लिए नया पयर्टन मार्ग खोल सकती है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.