गुरुग्राम- झज्जर के बीच सफर करने वाले ध्यान दें, रूट डायवर्ट के चलते नए रास्ते से पूरा करना होगा सफर

झज्जर | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम से फर्रूखनगर, बादली और झज्जर के लिए सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस द्वारा इस रूट पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है जिसके चलते वाहन चालकों को नए रूट से सफर करते हुए अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचना होगा.

Traffic Jam

इस वजह से लिया गया फैसला

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि नगर निगम द्वारा गांव धनकोट में सीवर लाइन बिछाई जा रही है जिसके चलते इस रूट पर सड़क की खोदाई की गई है इसलिए वाहन चालकों को धनकोट से बादली और झज्जर की ओर जाने के लिए नए वैकल्पिक रूट्स का इस्तेमाल करना होगा.

ट्रैफिक पुलिस द्वारा सुझाए गए वैकल्पिक रूट्स के मुताबिक, गुरुग्राम की ओर आने वाले वाहनों को गांव धनकोट के भीतर से होते हुए द्वारका एक्सप्रेसवे की तरफ जाना पड़ेगा. वहीं, द्वारका एक्सप्रेसवे से चंदू बादली की तरफ जाने वाले वाहन चालक श्याम चौक से लगभग 500 मीटर सीधा चलकर आगे दाएं और मुड़कर धनकोट नहर के साथ- साथ चलकर चंदू- बदली की ओर जाएंगे. यह डायवर्सन नहर के किनारे की उपलब्ध सड़क का इस्तेमाल करेगा जो अस्थाई रूप से ट्रैफिक के लिए खोला गया है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

वाहन चालकों से सहयोग की अपील

द्वारका एक्सप्रेसवे से धनकोट, चंदू- बादली और फर्रूखनगर की ओर जाने वाली सड़क को गांव धनकोट में वन-वे घोषित किया गया है. इस दिशा में आने वाले वाहनों पर पूर्णतः रोक लगाई गई है. ऐसे में सभी वाहनों को धनकोट नहर के साथ वाले वैकल्पिक सड़क मार्ग का इस्तेमाल करना होगा. ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने का अनुरोध किया है. साथ ही, बताया हैं कि यह डायवर्शन कुछ हफ्तों या महीने तक चल सकता है. इस प्रोजेक्ट के पूरा होते ही ट्रैफिक को पहले की तरह सामान्य रूट पर संचालित कर दिया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.