125 करोड़ से बदलेगी करनाल शहर की तस्वीर, इन कॉलोनियों में आएगी विकास कार्यों की बहार

करनाल | हरियाणा के करनाल शहर में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां शहर के बाहरी क्षेत्र में स्थित 8 कॉलोनियों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए एक परामर्श एजेंसी की सेवाएं लेने का फैसला लिया गया है. ये एजेंसी इन कॉलोनियों में अमृत- 2 योजना के तहत करीब 125 करोड़ रुपए से सीवरेज और पेयजल नेटवर्क के विस्तार का विस्तृत रोडमैप तैयार करेगी.

City Shahar Town

करनाल शहर की तस्वीर

नगर निगम की योजना के अनुसार, परामर्श एजेंसी डीपीआर तैयार करेगी जिसके बाद सीवरेज, जल पाइपलाइन और नाली लाइन बिछाने का काम शुरू किया जाएगा. इस योजना से करीब 55 हजार निवासियों को सीधे लाभ मिलने की उम्मीद है. इसके लिए परामर्श एजेंसी के सर्वे के बाद ही सटीक एवं सही कार्य की रूपरेखा और टेंडर प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. इससे समय और लागत दोनों की बचत होगी.

इन 8 कॉलोनियों में होगा काम

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार अमृत 2 में शहर की बलराम कॉलोनी, कनिका विहार एक्सटेंशन, RK पुरम एक्सटेंशन, सुखबीर कॉलोनी, विजय नगर और विकास कॉलोनी में मुख्य रूप से सीवरेज, पेयजल और स्ट्रॉम वाटर पाइपलाइन बिछाने का काम किया जाएगा. इन कॉलोनियों में पहले से पक्की सड़कों को आवश्यकता के अनुसार खोदा जाएगा और कार्य होने के बाद पक्का कर दिया जाएगा. इससे लबे समय से सीवरेज और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित इन कॉलोनियों के लोगों को फायदा मिलेगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.