हिसार | हरियाणा के हिसार जिले से शिक्षा के क्षेत्र में एक गौरवमई खबर सामने आई है. बता दें कि हिसार के गांव बिठमड़ा में एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने एक साथ राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) तथा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) पास की है. एक ही परिवार के 4 सदस्यों का एक साथ परीक्षा पास करना काफी सुर्खिया बटोरी है.
परिवार को दिया कामयाबी का श्रेय
परिवार की बेटी मार्शल बिठमड़ा ने संस्कृत विषय में पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त पर JRF हासिल किया. उनकी इस ऐतिहासिक सफलता ने गांव और जिले को गौरव प्रदान किया है. मार्शल ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय ताऊ विजयपाल, संस्कृत प्रोफेसर अनीता देवी, सुग्रीव शास्त्री तथा अपने पूरे परिवार को दिया है.
पिता समेत दो बेटों ने रचा इतिहास
पॉलिटिकल साइंस में भी परिवार के तीन सदस्यों ने सफलता प्राप्त की है जिसमें पिता समेत उसके 2 बेटो ने भी NET की परीक्षा पास की है. पॉलिटिकल साइंस में प्रोफेसर विजय बिठमड़ा ने UGC NET और JRF पास किया. दोनों बेटे विश्वास बिठमड़ा और रोबिन बिठमड़ा ने देशभर में 10वां तथा 25वां स्थान प्राप्त किया. उनकी इस उपलब्धि की पूरे गांव चर्चा हो रही है.
दिल्ली यूनिवर्सिटी से की पढ़ाई
चारों सफल अभ्यार्थियों ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गाजूवाला (फतेहाबाद) से प्राप्त की. उन्होंने हायर एजुकेशन के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया और अपनी पढ़ाई पूरी की. मार्शल बिठमड़ा ने हिंदू कॉलेज, रोबिन बिठमड़ा ने किरोड़ीमल कॉलेज और मार्शल बिठमड़ा ने रामजस कॉलेज से हायर एजुकेशन पूरी की है.
