दिल्ली की इन सड़कों पर 4 दिन रहेगा सख्त रूट डायवर्जन, वैकल्पिक रूट्स से पूरा करना होगा सफर

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से वाहन चालकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यहां भारत मंडपम में 17- 20 फरवरी तक AI समिट का आयोजन होना है जिसको देखते हुए दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने सेंट्रल और लुटियंस दिल्ली के लिए एक खास ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान लागू किया है. इस दौरान वीवीआईपी हलचल ज्यादा होने की वजह से कई बड़े रास्तों पर डायवर्शन और ट्रैफिक पाबंदियों से जूझना होगा.

Traffic Car Road Sadak Bridge

दिल्ली को ट्रैफिक से मिलेगा छुटकारा

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि भारत मंडपम के 5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले करीब तीन दर्जन स्कूल इस प्लान से प्रभावित रहेंगे. हालांकि, सभी स्कूलों के लिए शिक्षा विभाग और ट्रैफिक पुलिस के नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है ताकि बिना किसी रूकावट के छात्रों का आवागमन बना रहे.

मिली जानकारी के अनुसार AI समिट में विदेशी और घरेलू डेलीगेट्स शिरकत करेंगे जिनके ठहराव के लिए कई बड़े होटल बुक किए गए हैं. इनमें द ओबेरॉय, ताज महल होटल, द क्लैरिजेस, ली मेरिडियन, द इंपीरियल, द लीला, ताज पैलेस, ITC मौर्या, हयात और द अशोक शामिल हैं.

ट्रैफिक पुलिस ने सुझाएं वैकल्पिक रूट्स

ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि जो लोग मथुरा रोड (चिड़ियाघर से तिलक मार्ग तक) से जा रहे हैं, वे सराय काले खां- आश्रम होते हुए रिंग रोड ले सकते हैं या लाला लाजपत राय मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं. जो लोग सुब्रमण्यम भारती मार्ग का इस्तेमाल कर रहे हैं वे आर्कबिशप मार्केरियस मार्ग या महर्षि रमन मार्ग ले सकते हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

भैरों मार्ग का इस्तेमाल करने वालों के लिए, सुझाए गए दूसरे रास्तों में रिंग रोड (ITO- आश्रम सेक्शन) या प्रगति मैदान टनल शामिल हैं. जो लोग राजेश पायलट मार्ग से आवागमन कर रहे हैं, वे सफदरजंग मार्ग या अरबिंदो मार्ग ले सकते हैं. दूसरे रूट जिन पर असर पड़ेगा उनमें अकबर रोड, 3 मूर्ति मार्ग, मदर टेरेसा क्रेसेंट, सरदार पटेल मार्ग, जनपथ, फिरोज शाह रोड, शांति पथ, सत्य मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू, कमाल अतातुर्क मार्ग, APJ अब्दुल कलाम रोड, C- हेक्सागन, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, महात्मा गांधी मार्ग (भीकाजी कामा प्लेस से मोती बाग फ्लाईओवर) और सिकंदर रोड शामिल हैं.

सुझाए गए रूट में मोतीलाल नेहरू मार्ग, दारा शिकोह मार्ग, तालकटोरा रोड, सैन मार्टिन मार्ग, टॉलस्टॉय मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग, बहादुर शाह ज़फर मार्ग, नीति मार्ग, न्याय मार्ग, RTR मार्ग, लोधी रोड, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग और मान सिंह रोड शामिल हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.