गुरुग्राम मेट्रो स्टेशन से झज्जर एम्स के लिए सिटी बस सेवा शुरू, फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

गुरुग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम से झज्जर के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि GMRL ने मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से झज्जर के बादली तक सिटी बस सेवा शुरू कर दी है. इससे गुरुग्राम सहित NCR क्षेत्र से झज्जर स्थित एम्स में उपचार के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को सुविधा मिलेगी. साढ़े 36 किलोमीटर लंबे इस रूट पर शुरूआत में 4 सिटी बसों को हरी झंडी दिखाई गई है. इसे रूट नंबर 155 का नाम दिया गया है.

dtc driver job 2021

पहले गुरुग्राम सहित एनसीआर से झज्जर स्थित एम्स में जाने के लिए कोई सीधी बस सेवा उपलब्ध नहीं थी. लोग मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पहुंचने के बाद ऑटो या टैक्सी के जरिए बस स्टैंड पहुंचते हैं और फिर यहां से रोडवेज या प्राइवेट बस में सवार होकर झज्जर पहुंचते हैं. इस मामले को लेकर चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी के सामने शिकायत पहुंची थी जिसके बाद उन्होंने हरियाणा मिलेनियम बस सेंटर मेट्रो स्टेशन से झज्जर स्थित एम्स तक सिटी बस सेवा संचालित करने के निर्देश दिए थे.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

यह रहेगा टाइम- टेबल

इस रूट पर पहली बस सुबह 06.40 बजे संचालित होगी. उसके बाद 7.10, साढ़े 7, 7.50, 10.05, 10.35, 10.55 और सवा 11 बजे रवाना होगी. बादली से सुबह 8.10, 8.40, 9 बजे, 9.20, 11.35, 12.05, 12.25 और 12.45 से यह बस वापस आएगी. शाम के समय यह बसें अपडाउन करेगी.

इन जगहों पर करेगी ठहराव

बीच रास्ते यह बस सेवा 39 जगहों पर ठहराव करेगी जिनमें सेक्टर-29 पुलिस स्टेशन, मिलेनियम प्लाजा, इफको चौक मेट्रो स्टेशन, इफको चौक, सुखराली, सेक्टर- 14 आईडीसी, कैनाल कॉलोनी, ITI कॉलोनी, ओल्ड DLF सहित कई अन्य स्टॉपेज शामिल हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.