आर्थिक तंगी नहीं बनेगी उच्च शिक्षा में बाधा, हरियाणा में इस छात्रवृत्ति योजना के तहत मांगे गए आवेदन

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग की आर्थिक सहायता के लिए निरंतर ठोस कदम उठा रही है. इसी कड़ी में सरकार द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025- 26 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए है. इसके लिए विद्यार्थी 28 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. यह योजना अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और विमुक्त जनजाति के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में वित्तीय सहायता प्रदान करती है.

Scholarship

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, इस योजना का लाभ 10वीं पास कर चुके सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई कर रहे पात्र छात्र उठा सकते है. बता दें कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर आधारित होगी जिसमें पारदर्शिता एवं समय- सीमा दोनों सुनिश्चित होगी. यह लाभ PMS- SSC और PM- यशस्वी योजना के तहत मिलेगा.अनुसूचित जाति के छात्र PMS- SSC श्रेणी में और अन्य पिछड़ा वर्ग व विमुक्त जनजाति के छात्र PM- यशस्वी के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते है.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

आवश्यक दस्तावेज

अधिकारियों ने बताया है कि पात्र विद्यार्थियों को आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पिछली कक्षा की अंकतालिका और बैंक खाते की जानकारी अपलोड करनी अनिवार्य होगी. आवेदन के बाद संबंधित विभाग द्वारा आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. विभाग ने विद्यार्थियों से अपील की है कि समय रहते ही आवेदन करा ले, अंतिम तिथि का इंतजार बिल्कुल ना करे.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.