सुर्ख़ियों में छाई हरियाणा की दादी रामरती, अपने पैतृक आवास में बेटियों के लिए खोली लाईब्रेरी

जींद | हरियाणा के जींद जिले से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है. बता दें कि यहां की बुजुर्ग महिला दादी रामरति ने समाज के लिए मिसाल कायम करते हुए बहु और बेटियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त लाइब्रेरी खोली है. अपने पैतृक आवास में लाइब्रेरी खोलकर बुजुर्ग महिला ने अनोखी पहल की शुरुआत की है. उम्र के इस पड़ाव में जहां अधिकतर लोग आराम करना पसंद करते है, वही दादी रामरति ने शिक्षा के महत्व को समझते हुए यह सराहनीय कदम उठाया है.

Julana Library

आधुनिक सुविधाओं से लैस लाइब्रेरी

लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें, सामान्य ज्ञान, साहित्य और अन्य उपयोगी विषयों की पुस्तके उपलब्ध कराई गई है. इसके साथ ही बैठने की आरामदायक व्यवस्था, प्रकाश की उचित सुविधा और स्वच्छ वातावरण का विशेष ध्यान रखा गया है. उन्होंने अपने संसाधनों से ऐसी लाइब्रेरी तैयार की है, जहां लड़किया और महिलाएं आराम से शांत वातावरण में पढ़ सकती है.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर

समाज के लिए प्रेरणा

दादी रामरति का कहना है कि अब हमारी बहू -बेटियों को लाइब्रेरी के लिए शहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी. उन्हें सारी सुविधाएं गांवों की इस लाइब्रेरी में आसानी से मिल जाएगी. वही गांवों के लोगों ने दादी रामरति के इस कार्य की सहारना करते हुए कहा कि इस पहल से न केवल शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि महिलाओं को सशक्त बनाने में भी मदद मिलेगी. उनका यह प्रयास समाज में शिक्षा और नारी सशक्तिकरण की नई मिसाल बन गया है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.