हरियाणा के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि से लुढ़का तापमान, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम शुष्क बना हुआ है. बढ़ते हुए तापमान के बीच बारिश और ओलावृष्टि से लोगों को ठंड का अनुभव हुआ है. कल राज्य में लगभग 2.9 MM बारिश रिकॉर्ड की गई है और 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चली है. कल जींद, हिसार, हांसी, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, फतेहाबाद, पलवल, नूहं, फरीदाबाद, और नारनौल में बारिश हुई. इसके साथ ही भिवानी और रेवाड़ी में हल्की बारिश के साथ ओले भी पड़े.

Barish Weather Mausam

तापमान की बात करे तो राज्य में बारिश और बादलवाई के चलते तापमान के आंकड़ों में उतार – चढ़ाव देखने को मिल रहा है. यहां दिन का तापमान 7.1 डिग्री गिरकर 20.5 डिग्री पर पहुंच गया है, जो कि सामान्य से 3.5 डिग्री कम रहा है. वही रात का तापमान पिछले 24 घंटों में 2 डिग्री बढ़कर 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है, जो कि सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक रहा है.

किसानों को फायदा

जिन इलाकों में हल्की बूंदाबांदी या बारिश है वहां गेहूं, सरसों समेत सभी फसलों को लाभ मिला है. गेहूं में बालिया खिल रही है, जिससे इस समय बूंदाबांदी लाभदायक साबित हुई है. वही सरसों की बढ़वार में भी बूंदाबांदी लाभ देगी. बागवानी और सब्जियों के लिए हल्की बूंदाबांदी लाभकारी रही है. जिस तरह तापमान के बढ़ने से गर्मी हुई इस बीच बारिश लगभग फसलों के लिए अच्छी है, लेकिन जहां ओले गिरे है वहां फसलों को नुकसान हो सकता है.

यह भी पढ़े -  आदमपुर में भजनलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सैनी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

आगे मौसम का हाल

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, राज्य में बादलों की आवाजाही से तापमान सामान्य से नीचे बने रहने की संभावना है. वही 20 फरवरी से 23 फरवरी के बीच मौसम खुश्क रहने की संभावना है. इस बीच हल्की बूंदाबांदी की संभावना है. अगर हवाएं शांत रही तो सुबह के समय कोहरा देखने को मिल सकता है. आने वाले दिनों में रात के तापमान में गिरावट आ सकती है लेकिन बाद में तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू होगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.