हरियाणा में स्मार्ट मीटर अभियान को मिलेगा बढ़ावा, इन बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी 5 फीसदी की छूट

चंडीगढ़ | हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि सरकार के बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटरिंग को बढ़ावा देने और उपभोक्ताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से 9 फरवरी से 23 फरवरी तक सभी राज्यों में ‘स्मार्ट मीटर सप्ताह’ मनाया जा रहा है.

ELECTRONIC METER

5% तक मिलेगी छूट

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड (UHBVNL) के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा है कि अब तक UHBVN के 3 शहरों करनाल, पानीपत और पंचकूला में लगभग 5 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके है. अब इन शहरों के बिजली उपभोक्ता अपने कनेक्शन को पोस्टपेड से प्रीपेड बिलिंग मोड में परिवर्तित करके बिजली शुल्क पर लगभग 5% की छूट प्राप्त कर सकते है.

इस ऐप से करें चैक

आप अपने स्मार्ट मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से Smart Meter UHBVN ऐप डाउनलोड कर सकते है. इस ऐप के जरिए उपभोक्ता तुरंत देख सकता है कि कितनी बिजली इस्तेमाल कर रहे है, जिससे अनावश्यक खपत कम करने में मदद मिलेगी. साथ ही, प्रीपेड बिलिंग की स्थिति में क्रेडिट बैलेंस से संबंधित दैनिक अलर्ट भी प्राप्त कर सकते है. इस ऐप से उपभोक्ता स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतें भी दर्ज कर सकता है. वर्तमान में लगभग 30 हजार के आसपास उपभोक्ता इस ऐप का उपयोग कर रहे है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, बिजली निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

प्रवक्ता ने बताया कि उपभोक्ता किसी भी सहायता के लिए हेल्प लाइन नम्बर 1912 या 1800-180 -1550 पर संपर्क कर सकते है. UHBVN ने उपभोक्ताओं से प्रीपेड बिलिंग अपनाने और उसके प्रभावी प्रबंधन के लिए इस ऐप को डाउनलोड करने की अपील की है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.