हरियाणा के इन इलाकों में हल्की बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, पढ़ें 24 फरवरी की Weather रिपोर्ट

चंडीगढ़, Haryana Weather Update | हरियाणा में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. सुबह मिठी- मिठी ठंड और दिन में तेज धूप से आजीवन को गर्मी महसूस हो रही है. कल हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बादलों की आवाजाही देखने को मिली जिससे मौसम में हल्की नमी का अहसास हुआ. कल दोपहर को कुछ इलाकों में मौसम ने अचानक करवट बदल ली जिससे नारनौल के आसपास दताल, अमरपुरा, निजामपुर, धौलेड़ा और नांगल शालू में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई और वहां ठंड का मौसम रहा.

Olabrishti Hailstrom Ola

बढ़ता तापमान बड़ा बदलाव

अगर तापमान की बात करें तो राज्य में अधिकतम तापमान में सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. सबसे ज्यादा तापमान गुरुग्राम जिले का रहा है जोकि 31.1 डिग्री दर्ज किया गया है. अन्य जिलों की बात करें तो हिसार में 29.5 डिग्री, भिवानी में 30.7 डिग्री, नूंह में 30.0 डिग्री, करनाल में 27.2 डिग्री, नारनौल 28.2 डिग्री और अंबाला 26.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है.

फरवरी महीने में ही तापमान में इतनी बढ़ोतरी अपने आप में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है. अभी से इन स्थानों पर दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे मौसम सामान्य से अधिक गर्म महसूस हो रहा है. मार्च की शुरुआत में तापमान में ओर उछाल संभव है, खासकर शहरी क्षेत्रों में इसका प्रभाव ज्यादा देखने को मिल रहा है.

यह भी पढ़े -  चंडीगढ़ में 79 कमर्शियल प्रॉपर्टी की होगी ई- ऑक्शन, जानिए कौन लगा सकता है बोली और क्या हैं नियम?

आगे जानें मौसम का हाल

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, राज्य में 28 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इस दौरान उत्तर और उत्तर- पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है. 28 फरवरी को राज्य में कहीं- कहीं बादलवाई देखने को मिल सकती है और दिन और रात के तापमान में उछाल आने की संभावना है. मार्च के पहले हफ्ते में गर्मी तेवर दिखाएगी और तापमान 30 से 35 डिग्री के बीच रहेगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.