होली पर रेलवे का तोहफा, 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार; फटाफट देखें पूरा शेड्यूल

रेवाड़ी | अगले महीने रंगों का त्योहार होली आ रहा है. इस खास दिन पर हर कोई अपनों के बीच इस त्यौहार को सेलिब्रेट करना चाहता है. खासतौर पर नौकरी या अन्य कार्यों के चलते बाहर रहने वालों को होली पर्व पर घर आने का बेसब्री से इंतजार रहता है. ऐसे लोगों के घर के सफर को आरामदायक बनाने के लिए रेलवे निरंतर प्रयासरत हैं. इसी कड़ी में होली पर्व पर अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार किया गया है.

Indian Railway

यह रहेगा शेड्यूल

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन नंबर 09633/34, रेवाड़ी- रींगस- रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन का रेवाड़ी से 1 मार्च, सात, आठ, 14, 15, 21, 22, 28, 29, 30 मार्च एवं रींगस से 2 मार्च, आठ, नौ, 15, 16, 22, 23, 29, 30, 31 मार्च को विस्तार किया गया है.

इसी तरह ट्रेन नंबर 09637/38, रेवाड़ी- रींगस- रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन का रेवाड़ी से 1 मार्च, 7, 8, 14, 15, 21, 22, 28, 29, 31 मार्च को एवं रींगस से 1 मार्च, 7, 8, 14, 15, 21, 22, 28, 29, 31 मार्च तक विस्तार किया गया है.

जयपुर से हरियाणा की डगर होगी आसान

अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन नंबर 09733/34, जयपुर- भिवानी- जयपुर प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में जयपुर से 1 मार्च से 31 मार्च तक एवं भिवानी से भी 1 मार्च से 31 मार्च तक विस्तार किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि उपरोक्त ट्रेनों का संचालन समय व स्टेशनों पर ठहराव पहले की भांति रहेगा. इन ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार से होली पर्व पर घर आने वाले यात्रियों को राहत पहुंचेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.