खुशखबरी: रेवाड़ीवासियों को रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगा छुटकारा, 207 करोड़ से बनेगा नया ROB

रेवाड़ी | हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र से रेवाड़ी जिले के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बता दें कि यहां आउटर बाईपास पर 207 करोड़ रुपए की लागत राशि से नया रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का निर्माण किया जाएगा. बता दें कि बजट सत्र में बीजेपी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव द्वारा इस संबंध में प्रदेश सरकार से सवाल पूछा गया था.

ROB Pool

उनके सवाल का जवाब देते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि आउटर बाईपास पर दिल्ली- पटौदी- रोहतक रेलवे लाइन पर बनने वाला ROB (B शेप) तीन पार्ट में बनेगा और इसे रेलवे की पिंक बुक 2030 में शामिल कर लिया गया है. इसकी बीएडी को मंजूरी मिल चुकी है.

कैबिनेट मंत्री ने दी जानकारी

PWD मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि आउटर बाईपास पर पुल निर्माण की मांग हमारे पास विचाराधीन है. ROB एक ही बनेगा परंतु तीन पार्ट (B शेप) में बनेगा. रेवाड़ी से रोहतक, रेवाड़ी से दिल्ली और रेवाड़ी से पटौदी तीन साइड में बनेगा. उन्होंने आगे बताया कि दोनों साइड HSVP की सड़क लगती है. सड़क बनाना उनका काम है. रजिस्टर्ड फाटक है इसलिए सड़क भी PWD बना रहा है. इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाकर भेज दी गई है. वहां से मंजूरी मिलते ही एनसीआर पीबी का लोन लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी. जैसे ही यह प्रकिया पूरी होगी धरातल पर काम शुरू कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़े -  District AYUSH Society Rewari Jobs: रेवाड़ी में 16 पदों पर निकली वैकेंसी, फटाफट करें अप्लाई

MLA ने किया धन्यवाद

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा का धन्यवाद करते हुए बीजेपी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि लंबे समय से लोगों की यह मांग थी जो अब जाकर पूरी हो रही है. तीन फाटक है जिसके चलते लोगों को घंटों ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ता था. आपसे निवेदन है कि इस प्रोजेक्ट में तत्परता दिखाई जाए और जितना जल्दी हो सके, ROB बनाने का काम पूरा किया जाए.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.