मार्च महीने में इन दिनों पर रहेगी स्कूलों की छुट्टियां, वार्षिक परीक्षाओं की डेट शीट हुई जारी

चंडीगढ़ | हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि शिक्षा विभाग ने मार्च महीने की छुट्टियों के शेड्यूल के साथ इस महीने होने वाली बोर्ड परीक्षाओं समेत अन्य प्रक्रियाओं का शेड्यूल भी घोषित कर दिया है.

Holiday 1

मार्च महीने के अवकाश

तिथि दिन अवसर
1 मार्च रविवार
4 मार्च बुधवार फाग
8 मार्च रविवार
14 मार्च दूसरा शनिवार
15 मार्च रविवार
21 मार्च शनिवार ईद उल फ़ितर
22 मार्च रविवार
23 मार्च सोमवार शहीदी दिवस
26 मार्च वीरवार रामनवमी
29 मार्च रविवार
31 मार्च मंगलवार महावीर जयंती

कब तक चलेगी परीक्षाएं?

मार्च महीने में विद्यालय का नया समय सुबह 8 बजे से 2:30 बजे तक रहेगा. इसके साथ ही 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 25 फरवरी से 1 अप्रैल और 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 26 फरवरी से 20 मार्च तक चलेगी. कक्षा पहली से 5वीं तक की वार्षिक परीक्षाएं 16 से 25 मार्च तक चलेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा शिक्षा विभाग में विवाद, गेस्ट टीचर्स के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट में नया मोड़

कक्षा छठी से 8वीं की परीक्षाएं 11 मार्च से 18 मार्च तक होगी. नौवीं कक्षा की परीक्षाएं 17 फरवरी से 6 मार्च तक चलेगी और 11वीं कक्षा की परीक्षाएं 16 फरवरी से 13 मार्च तक संपन्न होगी.

CBSE की 10वीं की वार्षिक परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 मार्च तक रहेगी. CBSE 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं 17 फरवरी से 9 अप्रैल तक चलेगी. वार्षिक परीक्षाओं का रिजल्ट 30 मार्च सोमवार को घोषित किया जाएगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.