हरियाणा के राजकीय स्कूलों में अब रोचक तरीके से होगी पढ़ाई, कठिन विषयों को समझना होगा आसान

चंडीगढ़ | हरियाणा के राजकीय स्कूलों में अब पढ़ाई का तरीका और आधुनिक होने जा रहा है. बता दें कि शिक्षा विभाग ने स्मार्ट क्लास की तर्ज पर स्कूलों में LED स्क्रीन लगाने का निर्णय लिया है. इन स्क्रीन के माध्यम से बच्चों को न केवल इंटरैक्टिव तरीके से पढ़ाया जाएगा, बल्कि संपर्क दीदी नामक एनिमेटेड प्रोग्राम के जरिए गणित और हिंदी जैसे मुश्किल विषयों को भी आसानी से समझाया जाएगा.

Digital Board School Student

हरियाणा में रोटेशन के आधार पर लगेगी कक्षाएं

शिक्षा विभाग की योजना के अनुसार स्कूलों में LED लगने के बाद रोटेशन के आधार पर कक्षाएं लगाई जाएगी. इससे एक साथ सभी बच्चों तक बेहतर शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध होगी. इसका एक फायदा यह भी होगा. यदि किसी स्कूल में किसी विषय का शिक्षक उपलब्ध नहीं होगा तो वहां LED के माध्यम से आडियो- विजुअल फार्मेट के माध्यम से पढ़ाया जाएगा. इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीक आधारित शिक्षा उपलब्ध कराना और शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना है.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

ग्राफिक्स से समझेंगे फॉर्मूला

इस डिजिटल पहल का खास हिस्सा संपर्क पाठशाला कार्यक्रम है, इसमें संपर्क दीदी नामक एक वर्चुअल पात्र बच्चों को कहानी, खिलौनों और गानों के जरिए पढ़ाती नजर आएगी. इसके माध्यम से अब कठिन फार्मूले रहने के बजाए ग्राफिक्स और गतिविधियों से समझे जाएंगे.

विभाग के अनुसार, इन LED पैनल के लगने के बाद स्कूलों में शिक्षकों काम कम होगा और वे बच्चों की व्यक्तिगत प्रक्रियाओं पर ध्यान दे सकेंगे. इसके लिए स्कूलों में अलग- अलग विषयों के लिए टाइम टेबल और कक्षाएं निर्धारित की जाएगी. राज्य में 2264 स्कूलों में LED दी गई है जिसमें जींद के 174 स्कूल शामिल है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.