चंडीगढ़ | हरियाणा में श्रमिकों और मजदूरों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. दरअसल, प्रदेश सरकार ने श्रमिकों और मजदूरों के लिए एक योजना की शुरुआत की है. इस योजना के तहत, पात्र श्रमिकों को हर महीने 1 हजार तक की पेंशन दी जाएगी. इस योजना का उद्देश्य श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना है.
हरियाणा सरकार की योजना का उद्देश्य
यह योजना खासतौर पर उन श्रमिकों के लिए बनाई गई है, जो असंगठित क्षेत्र में काम करते है और जिनकी नौकरी पक्की नहीं है ऐसे में जब श्रमिक की उम्र 60 साल पूरी हो जाएगी तो बुढ़ापे में आमदनी का कोई भरोसा नहीं होता. इसको ध्यान में रखते हुए सरकार की तरफ से हर महीने 1 हजार पेंशन सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी. इस योजना का मकसद असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को आर्थिक सुरक्षा देना है.
यह भी पढ़े - अब हर प्रॉपर्टी को मिलेगी यूनिक ID, चंडीगढ़ में शुरू हुआ डिजिटल प्रॉपर्टी रिकॉर्ड सिस्टम
योजना की मुख्य शर्तें
- व्यक्ति श्रमिक या मजदूर वर्ग से होना चाहिए.
- योजना के लाभ के लिए उसकी उम्र 18 से 60 साल के बीच होनी चाहिए.
- श्रमिक के पास श्रम कार्ड या संबंधित रजिस्ट्रेशन होना चाहिए.
- इस योजना का लाभ 60 साल की उम्र के बाद ही मिलना शुरू होगा.
कैसे मिलेगा फायदा
- पहले योजना में रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा.
- इसके बाद जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, श्रम कार्ड, बैंक खाता देने होंगे.
- यदि आप योजना के लिए पात्र होंगे तो सरकार सीधे आपके खाते में 1 हजार रूपए पेंशन भेज देगी.
