हरियाणा फिल्म फेस्टिवल आयोजित करेगी सैनी सरकार, हर साल इस यूनिवर्सिटी में होगा भव्य आयोजन

रोहतक | हरियाणा सरकार ने राज्य की कला और संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. बता दें कि राज्य की नायब सैनी सरकार ने बजट 2026-27 में पहली बार ‘हरियाणा फिल्म फेस्टिवल’ आयोजित करने की घोषणा की है. यह भव्य महोत्सव हर साल रोहतक स्थित दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (SUPVA) में आयोजित किया जाएगा.

Film Festival

बजट में किया गया विशेष प्रावधान

राज्य सरकार ने बजट के पेज नंबर 71 के बिंदु 131 में इस परियोजना का उल्लेख किया है. प्रदेश के इतिहास में ये पहली बार होगा जब हरियाणा सरकार ने किसी फिल्म फेस्टिवल के लिए बजट में अलग से प्रावधान किया है. इसके सफल आयोजन में राज्य का कला एवं संस्कृति विभाग भी पूरी तरह सहयोग करेगा.

कलाकारों और युवाओं को मिलेगा मंच

यह फिल्म फेस्टिवल केवल एक आयोजन नहीं बल्कि राज्य के कलाकारों के लिए एक बड़ा अवसर भी साबित होगा. यह फिल्म फेस्टिवल क्षेत्रीय सिनेमा, स्वतंत्र फिल्म निर्माताओं, ड्राक्यूमेंट्री मेकर्स और छात्र कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देगा. इसके जरिए हरियाणवी कला, संगीत और संस्कृति को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में मेडिकल छात्रों को बड़ा झटका, UHSR ने बढ़ाई फीस; हर साल 10 फीसदी होगी बढ़ोतरी

हरियाणा की ‘सॉफ्ट पावर’ को मिलेगा बढ़ावा

SUPVA विश्वविद्यालय में एक्टिंग, डायरेक्शन, सिनेमेटोग्राफी और एडिटिंग जैसे प्रोफेशनल कोर्स संचालित होते है. यहां के छात्र पहले ही कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में पुरस्कार जीत चुके है. इस आयोजन से उन्हें फिल्म सिनेमा के विशेषज्ञों से मिलने और सीखने का मौका मिलेगा.

सरकार का मानना है कि इस पहल से हरियाणा केवल खेल और कृषि ही नही बल्कि फिल्म निर्माण और रचनात्मक कलाओं में भी अपनी पहचान मजबूत कर सकेगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.