हरियाणा में गर्मी से राहत की जगी उम्मीदें, मौसम विभाग ने जताया बारिश का पूर्वानुमान

चंडीगढ़ | हरियाणा में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है. मार्च की शुरुआत में ही लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है. दिन का बढ़ता तापमान कही न कही चुनौती भरा बन गया है. दिन के साथ – साथ अब रातें भी गर्म होने लगी है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार आने वाले दिनों में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिसके चलते राज्य में बारिश की संभावना है. इसके बाद, गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल सकती है.

Barish Weather

प्रदेश के 6 जिलों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है जोकि सामान्य से करीब 8 डिग्री ज्यादा रहा है. दूसरी ओर राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन यह सामान्य से करीब 5.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है. मार्च में आमतौर पर तापमान 27 से 28 डिग्री के बीच होना चाहिए जोकि 34 डिग्री से 35 डिग्री के बीच है. न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री के बीच होना चाहिए जो 16 से 17 डिग्री के बीच है.

आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 14 मार्च से हरियाणा में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिसके प्रभाव से कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज- चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती है. 12 मार्च से घने बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है.

यह भी पढ़े -  पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में 30 पद अब भी खाली, दो जजों की नियुक्ति के बाद 10 और नामों का इंतजार

14 मार्च को एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिससे कुछ स्थानों पर बारिश और तेज हवाएं चल सकती है. इस दौरान 15 मार्च को भी अधिकतर स्थानों पर बारिश हो सकती है. 19 मार्च को एक ओर मध्यम श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा के साथ- साथ दिल्ली व एनसीआर में बारिश होने के आसार है.

16 मार्च को मौसम फिर से साफ रहने वाला है. दिन में तेज धूप रहेगी और तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. 17 मार्च को मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इस दौरान आसमान साफ रहेगा और गर्मी धीरे-धीरे बढ़ती दिखाई देगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.