सरकारी ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट हुआ हरियाणा का नया जिला, दस्तावेज बनने में आ रही परेशानी होगी दूर

हांसी | हरियाणा के हांसी जिले के लोगों के लिए जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि हांसी को नया जिला बनाने के बाद अब सरकारी रिकॉर्ड और ऑनलाइन पोर्टल में भी बदलाव शुरु हो गया है. अब सरकारी दस्तावेजों जैसे फैमिली आईडी, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि पर जिला हिसार के स्थान पर जिला हांसी को दर्ज किया गया है. इस बदलाव के बाद कई सरकारी सेवाओं और दस्तावेजों में आ रही दिक्कतें दूर होगी.

City Shahar Town

ऑनलाइन पोर्टल में अपडेट

हांसी को हरियाणा का 23वां जिला घोषित किया जा चुका है और इसमें हांसी व नारनौद उपमंडल सहित लगभग 110 गांव शामिल किए गए है इसीलिए सरकारी विभागों द्वारा फैमिली आईडी पोर्टल में धीरे- धीरे अपडेट किया जा रहा है. जैसे ही डेटा संशोधित होगा उसके बाद लोगों की फैमिली आईडी में नया जिला हांसी दिखाई देने लगेगा.

हांसी को जिला बनाए जाने के बाद भी कई सरकारी ऑनलाइन पोर्टलों और दस्तावेजों में पुराना जिला हिसार ही दिख रहा था. इसके कारण लोगों को कई दस्तावेज बनाने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था. इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अब फैमिली आईडी के डाटा को अपडेट किया जा रहा है.

यह भी पढ़े -  हांसी स्टेशन पर सवारियों के लिए तरसी पैसेंजर ट्रेन, उटपटांग समय बना बड़ी अड़चन

लोगों को मिलेगा फायदा

फैमिली आईडी में जिला हांसी दर्ज होने के बाद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा. वही सरकारी दस्तावेजों में सही जिला दर्ज होगा और ऑनलाइन सेवाओं मे बार-बार संशोधन की जरूरत नहीं पड़ेगी. प्रशासन का कहना है कि सभी रिकॉर्ड को जल्द ही अपडेट कर दिया जाएगा, ताकि हांसी क्षेत्र के लोगों को सरकारी सेवाओं में कोई परेशानी ना आए.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.