करनाल | हरियाणा में नशा तस्करी के विरूद्ध अभियान को स्ट्रांग करने के लिए हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) मधुबन (करनाल) की तरफ से एक नया उठाया गया है. बता दें कि ब्यूरो की तरफ से सिपाही के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस बारे में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने राज्य के सभी पुलिस इकाई प्रमुखों को लेटर जारी किया है व उन्हें योग्य सिपाहियों के आवेदन भिजवाने के लिए निर्देशित किया है.
इस प्रकार भरे जाएंगे पद
लेटर के मुताबिक, ये पद डायरेक्ट भर्ती से नहीं बल्कि हरियाणा पुलिस की विभिन्न इकाइयों में कार्य कर रहे सिपाहियों में से प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरे जाएंगे. जिले, बटालियन और अन्य शाखाओं में ड्यूटी कर रहे इच्छुक सिपाही आवेदन देकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सेवाएं दे पाएंगे.
इन्हें दी जाएगी प्राथमिकता
ब्यूरो द्वारा ऐसे सिपाहियों को प्राथमिकता देने की बात कही गई है जिन्हें मादक पदार्थ विरोधी अभियानों, संगठित अपराध से निपटने, खुफिया सूचना इकट्ठा करने, साइबर या तकनीकी विश्लेषण उपकरणों के इस्तेमाल व हिंदी- अंग्रेजी में रिपोर्ट या प्रस्ताव तैयार करने का एक्सपीरियंस हो. सामान्य पुलिस ड्यूटी का अनुभव रखने वाले सिपाही भी इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
इस प्रकार करना होगा आवेदन
आवेदक ईमेल, डाक या दस्ती माध्यम से अपने आवेदन भेज सकते हैं. इसके लिए [email protected] ईमेल आईडी उपलब्ध है. पुलिस इकाइयों को निर्देशित किया gyaकि वे अपने अधीन कार्यरत योग्य सिपाहियों को इस मौके की जानकारी दें ताकि सिलेक्शन के बाद उन्हें मधुबन स्थित ब्यूरो में तैनात किया जा सके.
45 फीसदी कर्मचारियों की कमी
एचएसएनसीबी में डीएसपी से हवलदार तक 349 पोस्ट स्वीकृत हैं. इनमें 45 पद ग्रुप डी कर्मचारियों के भी हैं. फिलहाल, कुल 192 पदों पर ही तैनाती हुई है. डिपार्टमेंट में कुल 157 पद रिक्त पड़े हुए हैं यानी कुल 45 फीसदी कर्मचारियों की कमी बनी हुई हैं.
