इस शहर में बनेगा हरियाणा का पहला ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा, एक साथ मिलेंगे कई तगड़े फायदे

करनाल | हरियाणा में हवाई सेवाओं का बुनियादी ढांचा मजबूत करने की दिशा में एक और अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि करनाल में नायब सैनी सरकार ने नागरिक उड्डयन क्षेत्र में प्रदेश की प्रगति को नई ऊंचाइयां देने की कार्ययोजना बनाई है. राज्य की नागरिक उड्डयन सेवाओं का विस्तार करने के साथ ही उनका उन्नयन भी किया जाएगा. हिसार स्थित महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से अयोध्या, चंडीगढ़ व जयपुर के लिए हवाई उड़ान शुरू होने पर अब जम्मू व अहमदाबाद के लिए हवाई सेवा शुरू करने की तैयारियां शुरू कर दी है.

Airport Flight

करनाल में बनेगा ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा

करनाल में नया ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा बनाया जाएगा. करनाल पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का लोकसभा क्षेत्र है. वहीं, वित्त वर्ष 2026- 27 के वार्षिक बजट में नागरिक उड्डयन क्षेत्र के लिए रिकॉर्ड 87% बजट की बढ़ोतरी की गई है.

हिसार एयरपोर्ट पर मिलेगी यह सुविधा

नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि हिसार एयरपोर्ट पर एयर कार्गो टर्मिनल के निर्माण कार्य को इस साल पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. पंचकूला के निकट पिंजौर में एक हेलीपोर्ट बनाने की सरकार की योजना है. हेलीपोर्ट एक छोटा, विशेष हवाई अड्डा होता है जिसे मुख्य रूप से हेलीकाप्टरों के उत्तरने, उड़ान भरने, पार्किंग, ईंधन भरने और रखरखाव के लिए डिजाइन किया जाता है. यह साधारण हेलीपैड से अलग होता है.

करनाल में 600 एकड़ भूमि पर एक नया ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा बनाने की औपचारिक स्वीकृतियां वर्ष 2026- 27 में ही प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है. नागरिक उड्डयन विभाग का बजट 306.75 करोड़ से इस साल 573.34 करोड़ रुपये किया गया है- विपुल गोयल, नागरिक उड्डयन मंत्री, हरियाणा सरकार

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.