खुशखबरी: फतेहाबाद के जाखल से खाटूश्याम के लिए शुरू हुई सीधी बस सेवा, फटाफट नोट करें टाइमिंग

फतेहाबाद | हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. साथ लगते राज्यों के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर यात्रियों को न केवल सुविधा प्रदान की जा रही है बल्कि इससे उनका सफर भी आरामदायक हो रहा है. इसी कड़ी में फतेहाबाद जिले से खाटूश्याम मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी खुशखबरी दी गई है.

Haryana Roadways Bus 3

खाटूश्याम के लिए बस सेवा को हरी झंडी

फतेहाबाद रोडवेज डिपो द्वारा उपकेंद्र जाखल से खाटूश्याम के लिए सीधी बस सेवा की सुविधा शुरू की गई है. जाखल बस स्टैंड से यह बस रोजाना सुबह साढ़े 10 बजे रवाना होकर 11.35 बजे टोहाना, दोपहर 01.20 बजे हिसार, दोपहर 03.20 बजे राजगढ़, शाम 04.50 चुरू, शाम 05.50 बजे फतेहपुर, शाम 06.50 बजे लक्ष्मणगढ़ और रात 07.10 बजे सीकर होते हुए रात 8 बजे खाटूश्याम पहुंचेगी.

इसी तरह वापसी में रात्रि ठहराव के बाद अगली सुबह खाटूश्याम से सुबह 9 बजे रवाना होकर दोपहर 12.20 बजे चुरू और दोपहर 3 बजे हिसार पहुंचेगी. यहां से रवाना होकर बस शाम 05.50 बजे जाखल बस स्टैंड पर आगमन करेगी.

यात्रियों को मिलेगी सुविधा

जाखल बस स्टैंड के एक अधिकारी ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा फिलहाल इस बस को 14 दिनों के लिए प्रायोगिक तौर पर चलाया गया है. यदि यात्रियों का बढ़िया रिस्पांस मिलता है तो इस बस सेवा को नियमित कर दिया जाएगा. इस बस के नियमित होने पर खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को फतेहाबाद और हिसार जाकर बस पकड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

जाखल सहित आसपास के इलाकों के लोगों को अपने नजदीकी बस स्टैंड पर लंबी दूरी की सीधी बस सेवा का लाभ मिलेगा तो उनके लिए सफर करना आरामदायक हो जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.