चंडीगढ़ | हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ के लोगों के लिए जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि 1 अप्रैल से चंडीगढ़ की जनता पर महंगाई का नया बोझ पड़ने जा रहा है. यहां नगर प्रशासन ने पानी, सीवर और गारबेज कलेक्शन से जुड़े विभिन्न शुल्कों में बढ़ोतरी का फैसला लिया है, जिसका सीधा असर शहरवासियों के मासिक खर्च पर पड़ने वाला है.
पानी की हर यूनिट पर 5 फीसदी की बढ़ोतरी
सबसे पहले पानी के टैरिफ की बात करे तो अभी स्लैब में लगभग 5 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है, मतलब कि उपभोक्ताओं को हर यूनिट पानी के लिए पहले से ज्यादा भुगतान करना होगा, हालांकि कम पानी उपयोग करने वाले परिवारों पर इसका असर कम होगा और उनके बिल में थोड़ी बहुत बढ़ोतरी होगी.
इसके अलावा सीवरेज पर भी सेस बढ़ाया गया है, जिससे कुल बिल में ओर बढ़ोतरी हुई है. यह बढ़ोतरी वार्षिक संशोधन का हिस्सा है जो नियमित तौर पर की जाती है.
कम्युनिटी सेंटर की बुकिंग महंगी
डोर- टू- डोर गारबेज कलेक्शन चार्ज में भी लगभग 5% तक की वृद्धि की गई है. यह शुल्क मकान के आकार पर अलग – अलग निर्धारित होगा. छोटे मकानों पर इसका असर ज्यादा होगा, जबकि बड़े घरों के मालिकों को ज्यादा भुगतान करना पड़ेगा.
सिर्फ घरेलू खर्च ही नहीं, बल्कि सामाजिक और व्यावसायिक गतिविधियां भी महंगी होगी. शहर के कम्युनिटी सेंटर की बुकिंग दरों में 5 से 10% तक की बढ़ोतरी की गई है. इसके अलावा नगर निगम की दुकानों, बूथों और अन्य संपत्तियों के किराए में भी बढ़ोतरी की गई है, जिससे व्यापारियों और आयोजकों की लागत बढ़ेगी. इन सभी खर्चों का आम आदमी की जेब पर भारी असर पड़ेगा.
