हरियाणा में 3 दिन तक गरज- चमक के साथ बारिश के आसार, गेहूं की फसल में नुकसान की बनी संभावना

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. कल दिन के समय खिली तेज धूप और पश्चिमी हवाओं के कारण उमस ने पसीने छुड़ा दिए लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के चलते दोपहर बाद बादलों की आवाजाही का दौर शुरू हुआ और कहीं- कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने अनुसार, आज उत्तरी व पूर्वी हरियाणा के जिलों अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल व आसपास क्षेत्रों में बारिश की संभावना है.

Barish Rain Weather Mausam

तापमान की बात करें तो हरियाणा में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. सबसे अधिक तापमान नूहं जिले में दर्ज किया गया है जोकि 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा है. हिसार, सिरसा, फतेहाबाद व रोहतक में तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है. न्यूनतम तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. आने वाले दिनों में बदलते मौसम के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है.

हरियाणा में 30 मार्च तक बारिश के आसार

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार मौसम में हुआ ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हुआ है, जिसका असर अब पूरे राज्य में 30 अप्रैल तक देखने को मिलेगा. 28 और 29 मार्च को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों तक पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा. इस दौरान कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. वही 30 मार्च को भी राज्य के ज्यादातर जिलों में मेघ गर्जन के साथ तेज आंधी और बारिश के आसार है. इस दौरान तापमान में गिरावट और मौसम सुहावना बने रहने की संभावना है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के श्रमिकों के लिए बड़ी खबर, मिलेंगे 3 लाख रुपये; जानें पूरी योजना

किसानों को सलाह

बदलते मौसम और ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए किसानों को सलाह है कि वे अपनी फसलों का विशेष ध्यान रखें. जिन खेतों में फसल पककर तैयार है और अभी कटाई नहीं हुई है, वहां फिलहाल सिंचाई न करें और कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर रखे. खुले आसमान के नीचे रखी फसलों को भीगने से बचाने के लिए पुख्ता प्रबंध करे.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.