खुशखबरी: कैथल से पलवल के लिए नए रूट पर शुरू हुई सीधी बस सेवा, फटाफट नोट करें टाइमिंग

कैथल | हरियाणा परिवहन विभाग (Haryana Transport Department) द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. साथ लगते राज्यों के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाया जा रहा है. प्रदेश के प्रमुख जिलों के बीच सीधी बस सेवा शुरू करते हुए लंबी दूरी की यात्रा को आसान बनाया जा रहा है. इसी कड़ी में कैथल जिले से पलवल के लिए नए रूट पर सीधी बस सेवा शुरू कर यात्रियों को बड़ी सौगात दी गई है.

Haryana Roadways Bus 2

कैथल- पलवल बस सेवा का शेड्यूल

कैथल रोडवेज डिपो द्वारा वाया दिल्ली होकर पलवल के लिए सीधी बस सेवा को हरी झंडी दिखाई गई है. यह बस कैथल बस स्टैंड से रोजाना सुबह 04.20 बजे रवाना होकर 05.40 बजे करनाल, 06.20 बजे पानीपत और सुबह 08.20 बजे दिल्ली होते हुए 10 बजे पलवल पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में पलवल से सुबह साढ़े 10 बजे रवाना होकर 11 बजे बल्लभगढ़, 11.20 बजे फरीदाबाद और दोपहर 12.10 बजे दिल्ली पहुंचते हुए लगभग शाम साढ़े 4 बजे कैथल पहुंचेगी.

कैथल से रवाना होकर यह बस वाया पुंडरी, करनाल, पानीपत, बहालगढ़, सराय काले खां (दिल्ली), फरीदाबाद और बल्लभगढ़ होते हुए पलवल का सफर तय करेगी. इस बस सेवा के संचालन से कैथल से सुबह दिल्ली, फरीदाबाद और पलवल जाने वालों को फायदा पहुंचेगा. सुबह जल्दी ड्यूटी पर पहुंचने वाले नौकरीपेशा लोगों, स्टूडेंट्स और दिल्ली एम्स आने वाले यात्रियों को इस बस सेवा का विशेष तौर पर लाभ होगा.

यात्रियों को मिलेगी राहत

कैथल रोडवेज डिपो के एक अधिकारी ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है. इसी कड़ी में कैथल से दिल्ली व पलवल के लिए लंबे रूट पर सीधी बस सेवा शुरू कर यात्रियों को राहत पहुंचाने का काम किया गया है. सुबह-सुबह जल्दी दिल्ली, फरीदाबाद और पलवल जाने वाले यात्रियों को इसका फायदा मिलेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.