खुशखबरी: भिवानी की तकदीर बदलेगी 31 मार्च की तारीख, CM देंगे इस बड़े प्रोजेक्ट का तोहफा

भिवानी | हरियाणा सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है. केंद्र सरकार द्वारा संचालित कृषि कल्याणकारी योजनाओं का भी हरियाणा सरकार सफल क्रियान्वयन कर रही है. किसानों को बागवानी और ऑर्गेनिक खेती के लिए सब्सिडी राशि देकर प्रोत्साहित किया जा रहा है. दूसरी ओर खेती के अलावा मत्स्य और पशुपालन व्यवसाय करने के लिए भी किसानों को जागरूक किया जा रहा है.

Haryana CM Nayab Singh Saini

भिवानी जिले को मिलेगा बड़ा तोहफा

31 मार्च का दिन भिवानी जिले के लिए ऐतिहासिक रहने वाला है. जब तोशाम में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी लोहारू विधानसभा क्षेत्र के गांव गरवा में उत्तर भारत के सबसे बड़े फिशरीज एक्वा एक्सीलेंस सेंटर की आधारशिला रखेंगे. इस परियोजना के लिए 100 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है.

पूर्व कृषि एवं वित्त मंत्री रहे जेपी दलाल ने बताया कि यह विशाल परियोजना भिवानी जिले की आर्थिक स्थिति को बदलने में निर्णायक भूमिका अदा करेगी. इस परियोजना से भिवानी जिले के किसानों की तस्वीर पूरी तरह से बदल जाएगी. इस परियोजना के धरातल पर उतरने से क्षेत्र के किसान आर्थिक रूप से समृद्ध बनेंगे और उनके जीवन में नई खुशहाली आएगी.

मछली पालन का मिलेगा प्रशिक्षण

लोहारू विधानसभा क्षेत्र से पूर्व में विधायक रहे जेपी दलाल ने बताया कि इस मछली पालन सेंटर के माध्यम से किसानों को मछली पालन के लिए जागरूक किया जाएगा. इस सेंटर में किसानों को मछली पालन के प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी. मछली पालन व्यवसाय से जुड़ी हर जानकारी यहां किसानों को मिलेगी जिससे वे इस व्यवसाय को शुरू कर अपनी आमदनी में इजाफा कर सकेंगे.

उन्होंने बताया कि इस सेंटर में एक प्रोसेसिंग यूनिट भी स्थापित की जाएगी जिसमें मछलियों को प्रोसेस करने के बाद विदेशों में निर्यात किया जाएगा. यह मछली पालन सेंटर भिवानी जिले के किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की नई दशा और दिशा तय करेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.