हरियाणा के नए जिले में जमीन की खरीद- फरोख्त करना होगा महंगा, पहली बार बढ़ेंगे कलेक्टर रेट

हांसी | हरियाणा के नए जिले हांसी में पहली बार कलेक्टर रेट में बढ़ोतरी की प्रकिया शुरू हो गई है. जिला प्रशासन द्वारा वर्ष 2026- 27 के लिए एक ड्राफ्ट जारी किया गया है जिसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ- साथ विभिन्न गांवों की जमीनों की कीमत में संशोधन का प्रस्ताव है. सामान्य क्षेत्रों में लगभग 10% और हाइवे व विकसित क्षेत्रों में 15- 50% बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है. प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यह संशोधन मौजूदा मार्केट रेट को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा.

Land Jamin Property

इन जगहों पर दिखेगी सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

नेशनल हाईवे और प्रमुख सड़क मार्गों के आसपास स्थित जमीनों की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी प्रस्तावित है. कुतुबपुर- हांसी रोड के पास कृषि भूमि का रेट लगभग 26 लाख रुपए प्रति एकड़ से बढ़ाकर 39 लाख रुपए प्रति एकड़ तक तथा ढाणा और इसके आसपास के क्षेत्रों में 20- 40% तक की बढ़ोतरी का प्रस्ताव है.

इन इलाकों को अब महंगे जोन में शामिल किया जा सकता है. ड्राफ्ट रिपोर्ट में उमरा, कुतुबपुर, ढाणा, शेखपुरा और गंगवा सहित कई अन्य गांवों की कृषि और रिहायशी जमीनों के कलेक्टर रेट में संशोधन प्रस्तावित है. कुतुबपुर में हाईवे से सटे क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. वहीं शेखपुरा और आसपास के गांवों में 10- 15% तक की बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है.

यह भी पढ़े -  हांसी स्टेशन पर सवारियों के लिए तरसी पैसेंजर ट्रेन, उटपटांग समय बना बड़ी अड़चन

खरीद- फरोख्त करना होगा महंगा

जिला प्रशासन द्वारा जारी कलेक्टर रेट में बढ़ोतरी का प्रस्ताव संबंधित अधिकारियों के पास भेजा गया है. इसमें संशोधन व आपत्तियों के बाद अंतिम दरें तय की जाएगी. कलेक्टर रेट में बढ़ोत्तरी का सीधा असर जमीन की रजिस्ट्री पर पड़ेगा जिसके बाद खरीद-फरोख्त करना महंगा हो जाएगा. यह संशोधन आने वाले वक्त में हांसी के रियल एस्टेट बाजार की दिशा तय करने में निर्णायक भूमिका अदा करेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.