बच्चों की हुई मौज, अप्रैल महीने की छुट्टियों का शेड्यूल आया सामने; इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

नई दिल्ली | मार्च का महीना खत्म हो चुका है और आज से अप्रैल माह की शुरूआत हुई है. अप्रैल माह के साथ ही स्कूलों में एडमिशन शुरू हो गए है और अभिभावक बच्चों के एडमिशन को लेकर स्कूलों में दौरा कर रहे है. कुछ दिनों पहले मार्च माह में बच्चों ने परीक्षा के बाद छुट्टियों का आनंद लिया है. अब अप्रैल माह के अवकाश के बारे में भी जान लेते है क्योंकि स्कूल के बच्चों और टीचरों को इन छुट्टियों का बेसब्री से इंतजार है. स्कूल की छुट्टियां देश, क्षेत्र और शैक्षणिक संस्थान के आधार पर अलग- अलग होती है.

Bank Holidays

प्रत्येक राज्य और शैक्षणिक संस्थान की छुट्टियों की तारीखें अलग- अलग हो सकती है, इसीलिए छात्रों और अभिभावकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे अपने राज्य और शैक्षणिक संस्थान के अनुसार छुट्टियों को नोटिस करें, ताकि छुट्टियों का आनंद लिया जा सके. आइए जानते है राजकीय विद्यालयों के अवकाश के बारे में…

यह भी पढ़े -  दिल्ली से भुवनेश्वर जाने वालों को राहत, रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन

अप्रैल माह के अवकाश

  • 5 अप्रैल – रविवार
  • 11 अप्रैल – दूसरा शनिवार
  • 12 अप्रैल – रविवार
  • 14 अप्रैल – डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती/ वैशाखी (मंगलवार)
  • 19 अप्रैल – रविवार ( परशुराम जयंती )
  • 26 अप्रैल – रविवार

कल से प्रवेश उत्सव

1 अप्रैल को राज्य के सभी प्राइमरी विद्यालयों में मेगा PTM का आयोजन किया जाएगा. इसमें बाल वाटिका- 3 से लेकर 5वीं तक के बच्चों के प्रोग्रेस रिपोर्ट से लेकर एडमिशन तक की प्रक्रिया पर विचार किया जाएगा. 2 अप्रैल को 2026 को कक्षा 5वीं से 8वीं के सभी विद्यार्थियों का अगली कक्षा में स्थानांतरण सुनिश्चित किया जाएगा और कल से कक्षाएं शुरू हो जाएगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.